Viral

Viral Video: अंदर से ऐसा दिखता है पाकिस्तान का खाटू श्याम मंदिर! वायरल हुआ ये वीडियो – Khabar Monkey

Viral Video: अंदर से ऐसा दिखता है पाकिस्तान का खाटू श्याम मंदिर! वायरल हुआ ये वीडियो – Khabar Monkey
Viral Video: अंदर से ऐसा दिखता है पाकिस्तान का खाटू श्याम मंदिर! वायरल हुआ ये वीडियो

यह वीडियो पाकिस्तान के एक इंस्टाग्राम यूजर @piyarooraam द्वारा शेयर किया गया हैImage Credit source: Instagram/@piyarooraam

Viral Video: जहां अक्सर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) से अल्पसंख्यकों पर जुल्म की खबरें आती हैं, वहीं इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया का माहौल पूरी तरह बदल दिया है. वीडियो में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की सरजमीं पर खाटूश्याम बाबा (Pakistan Khatu Shyam Temple) का एक बेहद खूबसूरत और भव्य मंदिर स्थित है. इंस्टाग्राम यूजर @piyarooraam द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में एक युवक कहता है, आज हम आपको हमारे पाकिस्तान के अंदर खाटू श्याम जी का मंदिर दिखाएंगे. मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही एक विशाल पीपल का पेड़ है, जिसकी जड़ में शनि शिला के दर्शन होते हैं.

इसके बाद युवक मंदिर के भीतर जाता है, जहां दीवारों पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं हैं. वहीं, बाबा श्याम का दरबार फूलों और चमकीली झालरों से जगमगा रहा है. वीडियो में मंदिर के पुजारी भी नजर आ रहे हैं, जो वहां होने वाली पूजा-अर्चना के बारे में जानकारी दे रहे हैं. ये भी पढ़ें:ये बंदा हमारी लुटिया डुबोएगा, IND vs PAK मुकाबले से पहले क्या बोले पाकिस्तानी? देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर ‘श्याम नाम’ की गूंज

इस वीडियो को अब तक लगभग 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं, और कमेंट सेक्शन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है. एक यूजर ने कमेंट किया, पाकिस्तान के सभी हिंदू भाई को जय श्री श्याम. दूसरे ने कहा, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ही सुंदर मंदिर है. ये भी पढ़ें:Viral Video: न ट्रॉफी, न कैशमैन ऑफ द मैच विजेता को मिला देसी मुर्गा; देखें ये वायरल वीडियो

अब देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply