Politics

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली हमले के पीछे था जैश-ए-मोहम्मद, UN की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली हमले के पीछे था जैश-ए-मोहम्मद, UN की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली हमले के पीछे था जैश-ए-मोहम्मद, UN की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

दिल्ली ब्लास्ट केस.

दिल्ली के लाल किला के पास हुए भीषण धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. संयुक्त राष्ट्र की 37वीं रिपोर्ट में दिल्ली के लाल किला हमले से जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया है. पिछले साल 10 नवबर को इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी. उस समय इस हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी. संयुक्त राष्ट्र की 37वीं रिपोर्ट में मसूद अजहर की नई विंग ‘जमात-उल-मुमिनात’ का भी जिक्र है.

यह रिपोर्ट सीमा पार आतंकवाद पर सवाल उठाती है, जबकि जैश की सक्रियता पर सदस्य देशों में मतभेद हैं. यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 सैंक्शंस कमेटी के लिए तैयार की गई है. इस रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी जिक्र किया गया है.

रिपोर्ट में क्या-क्या बताया गया?

रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को नई दिल्ली में रेड फोर्ट के पास हुए हमले में 15 लोगों की मौत का दावा किया गया है. UN रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सदस्य देश ने जानकारी दी कि जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि इस मामले को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेद हैं.

दोनों देशों का जैश को लेकर अलग-अलग दावा

भारत का दावा है कि जैश अब भी एक्टिव है और क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है, जबकि पाकिस्तान ने संगठन को निष्क्रिय बताया है. पाकिस्तान पहले भी यह कह चुका है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ये संगठन सक्रिय नहीं हैं.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जैश प्रमुख मसूद अजहर ने 8 अक्टूबर को महिलाओं की एक अलग विंग बनाने का ऐलान किया था. जिसका नाम जमात-उल-मुमिनात रखा गया. हालांकि यह विंग अभी UN की प्रतिबंधित सूची में शामिल नहीं है. लेकिन, उस पर आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं.

UN रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी जिक्र

UN रिपोर्ट में अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. उस समय हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि 28 जुलाई 2025 को तीन संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया था.

मई 2025 में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई और उसके बाद चार दिनों तक चले सैन्य तनाव का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है. कुल मिलाकर, UN की इस ताजा रिपोर्ट ने एक बार फिर सीमा पार आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply