
हुमायूं कबीर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा हाई है. तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर एक बार फिर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. जिससे सियासत गरमा गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. ऐसे में हुमायूं कबीर ने चेतावनी दी है कि वह 14 फरवरी को वह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बेरहामपुर टेक्सटाइल मोड़ से एसपी कार्यालय तक मार्च करेंगे. इसके साथ ही कॉलर पकड़कर वे जवाब मांगेंगे.
हुमायूं कबीर ने बीजेपी नेता अर्जुन सिंह पर भी निशाना साधते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कबीर ने कहा कि जिले में जमीन और संपत्ति के मामलों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है. कबीर ने साफ तौर पर कहा कि मैं कोई नोटिस नहीं दूंगा. मैं एक लाख लोगों को लाऊंगा.
कॉलर पकड़कर मागूंगा जवाब
हुमायूं ने कहा कि मैं 14 तारीख को उनका कॉलर पकड़कर जवाब लूंगा. लालगोला OC अतनु दास ने उस इलाके के ड्रग डीलरों से 20 करोड़ लिए हैं. जब तक ममता बनर्जी उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करतीं, तब तक मुर्शिदाबाद ज़िले में लॉ एंड ऑर्डर की हालत कहां तक पहुंचती है, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार होंगे. वह कितनी गोलियां चलाएंगे? हममें से कितने लोगों ने बंगाल के सॉकेट्स की आवाज़ नहीं सुनी है. जब हम पर गोलियां चलेंगी, तो हम भी उस दिन समझ जाएंगे कि कौन कहां रहता है, जब हम उनसे बंगाल के सॉकेट्स चार्ज करने को कहेंगे.
गलत मंशा से की जा रही कार्रवाई
हुमायूं ने दावा किया कि उनकी बेटी की बिल्डिंग से जुड़े मामले में जमीन को फ्रीज करने के बजाय पूरी बिल्डिंग को ही फ्रीज कर दिया गया है. कबीर ने इसे प्रशासन की गलत मंशा करार देते हुए कहा कि वह इस फैसले का जवाब मांगेंगे. उन्होंने कहा कि आंदोलन जब तक जारी रहेगा, जब तक की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है.
6 दिसंबर को रखी थी बाबरी मस्जिद की नींव
हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल की भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह तृणमूल कांग्रेस से चुनकर आए थे. हालांकि पार्टी ने उन्हें बाबरी मस्जिद को लेकर बाहर कर दिया था. हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुद की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी बना ली है. वे लगातार ममता सरकार और बीजेपी पर हमलावर हैं. ऐसे में साफ हैं कि आने वाले दिनों में सियासी पारा हाई हो सकता है.






/newsnation/media/media_files/2026/02/11/vande-matam-today-2026-02-11-09-14-03.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)