Entertainment

Aditya Dhar Deal: इधर ‘धुरंधर’ ने छापे 1300 करोड़, उधर आदित्य धर ने चुपके से इस डील को 2 साल और बढ़ा दिया!

Aditya Dhar Deal: इधर ‘धुरंधर’ ने छापे 1300 करोड़, उधर आदित्य धर ने चुपके से इस डील को 2 साल और बढ़ा दिया!
Aditya Dhar Deal: इधर 'धुरंधर' ने छापे 1300 करोड़, उधर आदित्य धर ने चुपके से इस डील को 2 साल और बढ़ा दिया!

आदित्य धर की डील

Aditya Dhar Deal: ‘धुरंधर’ की सफलता ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. रणवीर सिंह की फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसकी शुरुआत ठीक-ठीक थी, पर देखते ही देखते पिक्चर ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया. साथ ही फिल्म ओटीटी रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर भी टॉप पर ट्रेंड कर रही है. इस सफलता के पीछे एक्टर्स से ज्यादा जिसका हाथ है, वो हैं आदित्य धर. जी हां फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर फिलहाल पार्ट 2 की तैयारियों में जुटे हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होगा. वहीं, फिल्म का कुछ दिनों पहले ही टीजर आया था. हालांकि, जहां हर कोई धुरंधर-धुरंधर कर रहा है, उसी बीच डायरेक्टर आदित्य धर ने चुपके से किसके साथ डील रिन्यू कर दी. जानिए फिल्म को लेकर क्या नया अपडेट आ गया है.

दरअसल धुरंधर को जहां आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था, तो पैसा जियो स्टूडियोज वालों ने लगाया. वैसे पहली फिल्म के बाद पार्ट 2 में काफी कुछ बदल चुका है. इस बार फिल्म नेटफ्लिक्स नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार में स्ट्रीम होगी. हालांकि, बदलती चीजों के बीच धुरंधर के डायरेक्टर ने किस डील को 2 साल के लिए रिन्यू किया है, बताते हैं.

आदित्य धर ने कौनसी डील रिन्यू कर दी?

हाल ही एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि जियो स्टूडियोज के साथ आदित्य धर अपना एसोसिएशन जारी रखेंगे. उन्होंने अपनी फर्स्ट-लुक डील को और 2 साल के लिए रिन्यू कर दिया है. अब आदित्य धर जियो स्टूडियो के लिए कई और प्रोजेक्ट्स डेवलप और प्रोड्यूस करेंगे, जिसमें उनका अगला डायरेक्टोरियल भी शामिल है. दरअसल आदित्य और लोकेश धर के B62 स्टूडियोज ने 2023 में जियो स्टूडियोज़ के साथ डील की थी. सबसे पहले यह दोनों के बीच सिर्फ 2 साल की डील थी. इस दौरान 5 प्रोजेक्ट्स लाए गए, जिसमें- आर्टिकल 370, धूम धाम, बारामूला, और धुरंधर के दो पार्ट शामिल हैं.

हालांकि, जियो स्टूडियोज और आदित्य धर की अभी तक कि पार्टनरशिप सफल साबित हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों ने पिछले साल 5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ की रिलीज से ठीक पहले चुपचाप अपने मल्टी-ईयर, मल्टी-फिल्म एग्रीमेंट को रिन्यू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की ओ रोमियो का तूफान, एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर डाली!

आदित्य की ये फिल्म हो गई बंद

दरअसल आदित्य शुरू में जियो स्टूडियोज के लिए बड़े लेवल पर, VFX-हैवी ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ बना रहे थे. जिसमें विकी कौशल को लीड रोल में लिया गया था, लेकिन बजट की कमी के चलते काम रोक दिया गया. कहा जा रहा है कि वो उस फिल्म को दोबारा शुरू भी नहीं करेंगे. हालांकि, वो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर सकते हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply