
मॉल में बंदे का स्टंट देख भड़के लोगImage Credit source: X/@FrontalForce
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कहीं भी जाते हैं तो अपनी छाप छोड़ ही देते हैं. चाहे वो मार्केट में जाएं या किसी मॉल में ही क्यों न जाएं, अपनी हरकतों से कभी लोगों को हैरान करते हैं तो कभी एंटरटेन करा देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही कुछ लोग भड़क गए हैं. दरअसल, एक बंदे ने मॉल के अंदर ऐसा स्टंट कर दिया कि लोग भड़क उठे. जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बहस छिड़ गई कि वायरल होने के लिए पब्लिक प्लेस में आखिर लोग किस हद तक जा सकते हैं.
वीडियो की शुरुआत एक शॉपिंग मॉल से होती है, जहां एक लड़की एस्केलेटर पर चढ़ने के लिए खड़ी थी, जबकि एक बंदा एस्केलेटर के बगल में खड़ा था. इसी बीच लड़का अचानक एक अजीबोगरीब स्टंट करने लगता है. वो एस्केलेटर को पकड़ लेता है और लटकते हुए ऊपर तक पहुंच जाता है. इस दौरान एक गार्ड उसे ऐसा करने से रोकने के लिए आता है, लेकिन तब तक वो बंदा ऊपर पहुंच गया था. उसे न तो खुद की सुरक्षा की परवाह थी और न ही दूसरों की बल्कि उसका पूरा ध्यान रील बनाने पर था. उसने ये हरकत सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए की, लेकिन उसने ऐसा करके यूजर्स को भड़का दिया.
ये भी पढ़ें: विदाई में बह रहे थे आंसू, पर साले की एक लाइन ने दूल्हे के उड़ा दिए तोते; देखें वीडियो
बंदे ने मॉल में किया छपरी वाला स्टंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @FrontalForce नाम की आई़डी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘छपरी ने मॉल में खतरनाक स्टंट किया. इस छपरी वायरस का सॉल्यूशन क्या है?’. महज 26 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 लाख 87 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘इन्हें बेल्ट ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए’, तो किसी ने कहा, ‘अगर मैं वहां होता तो जब वो बीच में लटका हुआ था तो मैं तुरंत इमरजेंसी बटन दबा देता’. वहीं, एक अन्य यूजर ने भड़कते हुए लिखा है, ‘सॉल्यूशन यह है कि जब वो अपने स्टंट कर लें और गिरने या एक्सीडेंट से बच जाएं, तो उन्हें सैलून ले जाकर टकला कट दिया जाए, सिर्फ केले के पत्ते पहनाए जाएं और सड़कों पर ये कहते हुए घुमाया जाए कि सॉरी हम ऐसी बेवकूफी दोबारा नहीं करेंगे’.
यहां देखें वीडियो
Chapris performing dangerous stunts at a mall
What is the solution of this Chapri virus?pic.twitter.com/Ezq3H9ILp4
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) February 10, 2026






