Dharam

Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति का पर्व कल, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति का पर्व कल, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति का पर्व कल, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

कुंभ संक्रांति 2026Image Credit source: PTI

Kumbh Sankranti 2026 Shubh Muhurat: माघ मास की समाप्ति और फाल्गुन मास के आगमन के बीच कुंभ संक्रांति का पर्व अत्यंत फलदायी माना जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2026 में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर शुक्रवार, 13 फरवरी को हो रहा है. इस बार कुंभ संक्रांति के साथ विजया एकादशी का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है.

कुंभ संक्रांति 2026, शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 13 फरवरी की सुबह ही कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. लेकिन शास्त्रों में पुण्य काल और महा पुण्य काल में स्नान-दान करना सबसे श्रेष्ठ माना गया है.

  • संक्रांति क्षण: सुबह 04:14 बजे रहेगा.
  • पुण्य काल: सुबह 07:01 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक होगा.
  • महा पुण्य काल (सबसे शुभ): सुबह 07:01 बजे से सुबह 08:53 बजे तक रहेगा.
  • ब्रह्म मुहूर्त विशेष: सुबह 05:18 से 06:10 के बीच स्नान करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही शुभ है.

विजया एकादशी का दुर्लभ संयोग

इस साल कुंभ संक्रांति के दिन ही विजया एकादशी भी मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी और संक्रांति का एक ही दिन पड़ना बहुत शुभ होता है. इस दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव दोनों की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कामों में विजय प्राप्त होती है.

कैसे करें सूर्य देव की पूजा?

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, अक्षत और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. हो सकता है तो आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

स्नान और दान का महत्व

कुंभ संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है. यदि आप नदी तट पर नहीं जा सकते, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आप इन चीजों का दान कर सकते हैं. सूर्य और शनि देव की कृपा के लिए तिल का दान श्रेष्ठ है. जरूरतमंदों को भोजन कराना और गर्म कपड़े देना शुभ होता है. इस दिन गौ सेवा या गोदान का विशेष फल मिलता है.

ये भी पढ़ें: 12 या 13 फरवरी, कब है कुंभ संक्रांति? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply