Entertainment

O Romeo: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ में ‘लैला मजनू’, तृप्ति की फिल्म में अविनाश तिवारी बने विलेन

O Romeo: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ में ‘लैला मजनू’, तृप्ति की फिल्म में अविनाश तिवारी बने विलेन
O Romeo: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' में 'लैला मजनू', तृप्ति की फिल्म में अविनाश तिवारी बने विलेन

अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’

Shahid Kapoor O Romeo: इन दिनों विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ की काफी चर्चा हो रही है. पहले टीजर और फिर ट्रेलर ने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब माहौल बनाया. अब 13 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाई पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. लोगों ने ट्रेलर की तो तारीफ की है, साथ ही कास्टिंग की भी खूब तारीफ हुई. विशाल भारद्वाज ने एक से बढ़कर एक शानदार कलाकारों को इस फिल्म का हिस्सा बनाया है. उन्होंने दो ऐसे स्टार्स को भी इस फिल्म में कास्ट किया, जो लैला मजनू के रोल के जरिए लोगों के दिलों में बसते हैं.

शाहिद कपूर, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी जैसे बेहतरीन कलाकार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. वहीं अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में हैं. अविनाश और तृप्ति पहले भी एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं. साल 2018 में दोनों इम्तियाज अली की फिल्म ‘लैला मजनू’ में दिखे थे. फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी, कहानी, दोनों की एक्टिंग और जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म हर किसी के दिल को छू गई थी.

अविनाश तिवारी ‘ओ रोमियो’ के विलेन

तृप्ति डिमरी ने लैला और अविनाश तिवारी ने फिल्म में मजनू का रोल प्ले किया था. दोनों अब एक बार फिर से एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस बार ये दोनों एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि एक दूसरे के खिलाफ दिखेंगे. ‘ओ रोमियो’ के हीरो शाहिद कपूर हैं और तृप्ति डिमरी उनके अपोजिट हैं. वहीं अविनाश तिवारी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. यानी शाहिद और अविनाश की भिड़ंत देखने को मिलेगी. अब जब तृप्ति, शाहिद के अपोजिट हैं तो जाहिर है कि विलेन के साथ उनके किरदार का भी टकराव देखने मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

कमाल अमरोही क्या मीना कुमारी के चलते धर्मेंद्र से जलते थे? दिलचस्प है मोहब्बत और नफरत की ये दास्तां

राजपाल यादव ही नहीं बॉलीवुड के ये 5 सुपरस्टार्स भी खा चुके हैं जेल की हवा, जानिए किस मामले में मिली थी सजा

रणदीप हुड्डा थे निगेटिव रोल के लिए पहली पसंद

‘ओ रोमियो’ में विलेन के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणदीप हुड्डा थे. वो इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आने वाले थे. हालांकि, शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले किसी वजह से उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी. उनके फिल्म से अलग होने के बाद अविनाश तिवारी को ऑफर मिला. और अब वो विलेन बनकर पर्दे पर खौफ पैदा करने के लिए तैयार हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply