CrimeViral

एक नहीं दो-दो प्यार! जुड़वा भाइयों के साथ रिलेशनशिप में युवती, बोली– प्रेग्नेंट हुई तो DNA टेस्ट से होगा पिता का खुलासा

एक नहीं दो-दो प्यार! जुड़वा भाइयों के साथ रिलेशनशिप में युवती, बोली– प्रेग्नेंट हुई तो DNA टेस्ट से होगा पिता का खुलासा
एक नहीं दो-दो प्यार! जुड़वा भाइयों के साथ रिलेशनशिप में युवती, बोली– प्रेग्नेंट हुई तो DNA टेस्ट से होगा पिता का खुलासा

प्यार के किस्से अक्सर सीधे-सादे होते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे रिश्ते सामने आ जाते हैं जो समाज की सोच को झकझोर देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की लव स्टोरी चर्चा में है जो एक ही घर के दो जुड़वा भाइयों के साथ रिलेशनशिप में है. हैरानी की बात यह है कि इस रिश्ते को न सिर्फ तीनों खुशी-खुशी निभा रहे हैं, बल्कि दोनों परिवारों की सहमति भी उन्हें मिली हुई है. युवती का कहना है कि अगर वह भविष्य में प्रेग्नेंट होती है, तो बच्चे के पिता की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी. इस रिश्ते ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या प्यार के नियम सच में एक जैसे होते हैं?

कैसे शुरू हुआ जुड़वा भाइयों के साथ रिश्ता
24 साल की फाह ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की कहानी साझा की है. वह एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं और पढ़ाई भी कर चुकी हैं. फाह लंबे समय तक सिंगल थीं और किसी रिश्ते की तलाश में नहीं थीं. इसी दौरान जुड़वा भाइयों में से छोटे भाई सूआ ने उन्हें मैसेज किया और बाद में अपने भाई सिंग को भी बातचीत के लिए प्रेरित किया. धीरे-धीरे तीनों करीब आए और रिलेशनशिप में आ गए. पढ़ाई के दौरान ही यह रिश्ता शुरू हुआ और बाद में तीनों एक ही हॉस्टल में साथ रहने लगे.

लड़की ने सरेआम किया प्यार का इजहार
फाह बताती हैं कि उनका रिश्ता स्थिर और संतोषजनक है. शुरुआत से ही तीनों एक ही बिस्तर पर सोते हैं और वह बीच में रहती हैं. फाह घर के खर्च, कपड़े खरीदने और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां संभालती हैं. उनके मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच कोई जलन नहीं है. शारीरिक संबंधों को लेकर उनका कहना है कि वे किसी तरह की योजना नहीं बनाते, बल्कि सब कुछ आपसी सहमति और सहजता से होता है. अगर वह थकी होती हैं, तो दोनों भाई बिना किसी दबाव के आराम करना पसंद करते हैं.

जुड़वा बॉयफ्रेंड में कन्फ्यूज हुई ये हसीना
फाह ने साफ कहा है कि अगर वह प्रेग्नेंट होती हैं, तो डीएनए टेस्ट के जरिए जैविक पिता की पहचान कराई जाएगी, ताकि कानूनी रिकॉर्ड सही रहे. हालांकि, वह चाहती हैं कि बच्चा दोनों भाइयों को पिता के रूप में माने. इस अनोखे रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे अजीब और बच्चों के भविष्य के लिए भ्रम पैदा करने वाला बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि अगर तीनों खुश हैं, तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer

Leave a Reply