Viral

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा! खाई में गिरी गाड़ी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत, कई घायल

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा! खाई में गिरी गाड़ी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत, कई घायल
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा! खाई में गिरी गाड़ी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत, कई घायल

कालसी (देहरादून)। चिट्टाड़ गांव से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन विराट खाई-कचटा गांगरौ मोटर मार्ग पर बायांधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

इस हादसे में वाहन सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है। हादसा वाहन का एक्सल टूटने की वजह से होना बताया जा रहा है।

मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब गांव गांगरौ चिट्टाड़ से यह वाहन विकासनगर के लिए चला था। जैसे ही वह बायांधार के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

मृतकों की सूची
लूसौ देवी (65 वर्ष) पत्नी नंदू दास निवासी ग्राम गांगरौ खत कोरु
गीता (32 वर्ष) पत्नी प्रकाश खन्ना निवासी कुस्यौ
धनौ देवी (55 वर्ष) पत्नी संतूदास निवासी चिट्टाड़

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer

Leave a Reply