CrimeViral

दिल्ली में खुले ‘मौत के गड्ढे’! कमल ध्यानी के बाद रोहिणी में नाले में गिरा एक और युवक, सिस्टम की लापरवाही ने फिर ली जान

दिल्ली में खुले ‘मौत के गड्ढे’! कमल ध्यानी के बाद रोहिणी में नाले में गिरा एक और युवक, सिस्टम की लापरवाही ने फिर ली जान
दिल्ली में खुले ‘मौत के गड्ढे’! कमल ध्यानी के बाद रोहिणी में नाले में गिरा एक और युवक, सिस्टम की लापरवाही ने फिर ली जान

कमल ध्यानी के बाद दिल्ली में एक और युवक की जान चली गई. कमल ध्यानी की मौत कुछ दिन पहले जल निगम के गड्ढे में गिरकर हुई थी और इसकी मौत खुले नाले में गिरने की वजह से हुई है. ताजा घटना रोहिणी के सेक्टर-32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास की है, जहां एक शख्स नाले में गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई. इस हादसे ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या दिल्ली में ‘मौत के गड्ढे’ खुले हैं? कमल ध्यानी की घटना को अभी कोई भूला भी नहीं था कि इस तरह की एक और घटना हो गई.

रोहिणी में नाले में गिरा युवक
दरअसल, मंगलवार को रोहिणी के सेक्टर-32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास एक युवक खुले नाले में गिर गया. हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया. कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड ने युवक को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे बेगमपुर थाने पर एक कॉल आई. सूचना मिली की सेक्टर-32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास एक युवक खुले नाले में गिर गया है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने युवक को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फायर ब्रिगेड टीम ने किया रेस्क्यू, पर नहीं बच पाई जान
वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि नाले में गिरे युवक को खोजने के लिए विशेष उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों के साथ टीम को लगाया गया था. काफी खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकन तब तक उसकी मौत हो गई थी. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने लोगों को घटनास्थल के पास से हटा दिया था. फिलहाल युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

दिल्ली जल बोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरा था कमल
बता दें कि इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड के खोदे गए गड्ढे में गिरकर 25 साल के कमल ध्यानी की मौत हो गई थी. कमल यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था और एक बैंक में टेलीकॉलर के रूप में काम करता था. दिल्ली में कमल कैलाश पुरी में रहता था. वह रोहिणी से देर रात घर लौट रहा थेा, तभी वे जनकपुरी क्षेत्र में जोगिंदर सिंह मार्ग पर 2 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड की मरम्मत के काम के तहत खोदे गए गड्ढे में गिर गया. कमल आठ घंटे तक उसी गड्ढे में तड़पता रहा, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया.

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer

Leave a Reply