CrimeViral

अमेरिका में भी नहीं बच पाया गैंगस्टर मोट्टा! हरियाणा STF ने किया प्रत्यर्पण, 26 संगीन मामलों का आरोपी सोमबीर अब कानून के शिकंजे में

अमेरिका में भी नहीं बच पाया गैंगस्टर मोट्टा! हरियाणा STF ने किया प्रत्यर्पण, 26 संगीन मामलों का आरोपी सोमबीर अब कानून के शिकंजे में
अमेरिका में भी नहीं बच पाया गैंगस्टर मोट्टा! हरियाणा STF ने किया प्रत्यर्पण, 26 संगीन मामलों का आरोपी सोमबीर अब कानून के शिकंजे में

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई के सहयोग से भगोड़े गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोट्‌टा को अमेरिका से प्रत्यार्पण होने के बाद एसटीएफ ने उसे अरेस्ट कर लिया है। हरियाणा पुलिस के अनुसार रोहतक के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोट्टा (39 ) को 10 फरवरी 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से भारत लाया गया।साल 2025 से अब तक यह एसटीएफ हरियाणा द्वारा किया गया 10वां बड़ा प्रत्यर्पण है। इसमें तीन गैंगस्टर अमेरिका से भारत लाए गए हैं। डीजीपी अजय सिंघल ने इस उपलब्धि पर एसटीएफ को बधाई दी है। उन्हाेंने कहा है कि संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त संदेश है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व 25 अक्टूबर 2025 को लखविंदर उर्फ लखा तथा 07 जनवरी 2026 को अमन भैंसवाल का प्रत्यर्पण हुआ था।

दुनिया में कहीं छिपे नहीं बच पाएंगे
हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोट्टा का अमेरिका से सफल प्रत्यर्पण होने पर एसटीएफ की पीठ ठोंकी है। डीजीपी ने साफ किया है कि संगठित अपराध के खिलाफ राज्य सरकार और पुलिस विभाग की नीति जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्यर्पण न केवल एक बड़ी कानूनी उपलब्धि है, बल्कि यह उन सभी अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी है जो देश से बाहर जाकर कानून से बचने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न छिपे हों। हरियाणा पुलिस उन्हें न्याय के कटघरे तक लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कौन हैं सोमबीर उर्फ मोट्टा
सोमबीर उर्फ मोट्टा कुख्यात अपराधी अनिल छिप्पी का भाई है तथा इसके लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग से निकट संबंध रहे हैं। वर्ष 2014 में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में मैनपाल बादली गैंग के सदस्य की हत्या में भी इसकी संलिप्तता पाई गई थी। आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी वसूली, डकैती, लूट तथा आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर अपराधों में सक्रिय रहा है। इसकी आपराधिक गतिविधियाँ रोहतक, सोनीपत, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली एवं राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई थीं।

मोट्टा पर 26 मामले हैं दर्ज
सोमबीर मोट्टा हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान में दर्ज 26 संगीन आपराधिक मामलो में आरोपी है। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती, लूट, एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित अपराध शामिल हैं। इसके साथ ही उसे प्रोक्लेमड ऑफेंडर भी घोषित किया गया है । आरोपी के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था तथा इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) भी प्रसारित किया गया। यह सामने आया है कि मोट्टा ने 3 जनवरी 2024 को मुंबई एयरपोर्ट से बैंकॉक भाग गया था।

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer

Leave a Reply