Entertainment

सलमान खान के बाद बहनोई आयुष शर्मा की जान के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, भेजा मैसेज

सलमान खान के बाद बहनोई आयुष शर्मा की जान के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, भेजा मैसेज


Aayush Sharma Threat: सलमान खान को लगातार मिल रही धमकी और रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर है. बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मैसेज आया है. इस मैसेज के बाद एक्टर के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने आनन-फानन में सिक्योरिटी बढ़ा दी है. वहीं, अब इस मामले में नया अपडेट आया है. रणवीर के बाद आयुष शर्मा को इसी गैंग ने धमकी भरा मैसेज भेजा है. आयुष शर्मा मामले में आरोपियों ने उसकी सलमान खान के रिश्तेदार होने पर टारगेट किया है.फिलहाल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आयुष शर्मा मामले में उसके मैनेजर का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है.

करोड़ों की मांगी वसूली
रिपोर्ट् के मुताबिक सलमान के बहनोई से धमकी के साथ-साथ करोड़ों रुपये की वसूली भी मांगी गई है. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है और लगातार इस पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. मुंबई पुलिस के मुताबिक धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. लेकिन, इसे लेकर ना तो सलमान खान और ना ही उनके बहनोई की तरफ से कुछ कहा गया है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने कोई ऑफीशियल शिकायत दर्ज नहीं की है.

बिश्नोई गैंग के सदस्यों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस
कहा जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है.गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंप दिया था. फिलहाल, पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और इसकी जांच आगे बढ़ा रही है.

बिश्नोई गैंग के सदस्यों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस

कहा जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है. गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंप दिया था. फिलहाल, पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और इसकी जांच आगे बढ़ा रही है.

कुछ दिन पहले हुई थी रोहित शेट्टी के घर फायरिंग
लगातार मिल रही धमकी और रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है. ऐसे में पुलिस काफी अलर्ट है और लगातार सितारों के घर सिक्योरिटी बढ़ा रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply