
तमन्ना भाटिया
Tamannaah Bhatia Film Ragini MMS 3 Update: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अब बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी पहचान बना रही हैं. इस समय एक्ट्रेस अपने बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया को एकता कपूर की फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 3’ में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया था. फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं. लेकिन अब उन्हें इसके लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा.
अब फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 3’ को लेकर एक अपडेट सामने आ रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना की ये मूवी शुरू होने से पहले ही रुक गई है. ‘रागिनी एमएमएस 3’ का निर्देशन करने वाले फिल्म के डायरेक्टर साहिर रजा को शूटिंग शेड्यूल में टकराव के कारण प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है.
क्यों नहीं शुरू हो रही है शूटिंग?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साहिर रजा इस समय नेटफ्लिक्स सीरीज के ‘शोरनर’ में बिजी हैं, जिसके लिए उन्होंने रोजाना सेट पर जाना होता है. ऐसे में ‘रागिनी एमएमएस 3’ के साथ उनका शेड्यूल सही नहीं बैठ पा रहा था. इसलिए डायरेक्टर साहिर रजा को इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है. इसके चलते इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है. बताया जा रहा है कि मेकर्स को इस फिल्म के लिए नए डायरेक्टर की तलाश है.
फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी. फिलहाल इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है कि तमन्ना भाटिया की इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी. ऐसे में तमन्ना भाटिया के फैंस को उन्हें ‘रागिनी एमएमएस 3’ में देखने के लिए कितना इंतजार करना होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें: सोनम कपूर की गोदभराई की रस्म कैसे हुई? मां ने शेयर की अनसीन तस्वीरें
तमन्ना भाटिया वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया के पास आने वाले समय में कई फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं. वो जल्दी ही शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में एक अहम रोल निभाती हुई नजर आएंगी. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा तमन्ना सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘चित्रापति वी शांताराम’ की बायोपिक में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट अपडेट’ में भी काम कर रही हैं. इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की अपकमिंग बायोपिक एक्शन फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी.
ये भी पढ़ें: ‘मेरा गर्भाशय निकलवा दिया…’ उदित नारायण पर पहली पत्नी का आरोप
करियर की शुरुआत
तमन्ना भाटिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से की थी. इसके बाद उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्में की. 2005 में ही तेलुगु फिल्म ‘श्री’ और 2006 में तमिल फिल्म ‘केडी’ से फेम हासिल किया था. तमन्ना भाटिया बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसमें एंटरटेनमेंट, बबली बाउंसर, प्लान एक प्लान बी और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के नाम शामिल है.






