Vacancy

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी, ऐसे करें चेक

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी, ऐसे करें चेक
JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी, ऐसे करें चेक

जेईई मेन 2026 Image Credit source: Getty Images

JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट घोषित करने वाली है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें और किसी फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें. रिजल्ट देखने के लिए jeemain.nta.ac.in और nta.ac.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करें. रिजल्ट मिलने के बाद उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देखनी चाहिए.

इसमें उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या और रोल नंबर, माता-पिता की जानकारी, हर विषय के नंबर, कुल एनटीए JEE स्कोर और नेशनलिटी शामिल होती है. इसके अलावा, उम्मीदवार अपनी कैटेगरी भी स्कोरकार्ड पर देख सकते हैं.

कब हुआ था एग्जाम?

यह परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 13.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. JEE Main के दोनों सत्रों के बेस्ट स्कोर के आधार पर छात्रों की रैंक तय की जाएगी. पहले 2,50,000 रैंक तक के उम्मीदवार JEE एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन करने के एलिजिबल होंगे. JEE एडवांस के माध्यम से ही IIT में एडमिशन मिलता है.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 4 फरवरी को 13.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन्स 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की. उम्मीदवार 6 फरवरी तक आपत्ति सुविधा के माध्यम से जेईई मेन्स 2026 की प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती दे सकते थे, जिसके लिए उन्हें प्रति आपत्ति 200 रुपये का निर्धारित शुल्क देना था

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.

JEE Main 2026 परीक्षा विभिन्न इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. पेपर-1 से B.E./B.Tech जैसे कोर्सों में और पेपर-2 से B.Arch और B.Planning में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है.

ये भी पढ़ेंJob Alert: इग्नू से पढ़ाई कर चुके स्टूडेंट्स के लिए नौकरी का मौका, RPSC और MPESB ने बदले भर्ती से जुड़े नियम

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply