Health

शरीर में खाना अच्छे से नहीं पच रहा इसका पता कैसे चलता है? डॉक्टर ने बताया

शरीर में खाना अच्छे से नहीं पच रहा इसका पता कैसे चलता है? डॉक्टर ने बताया
शरीर में खाना अच्छे से नहीं पच रहा इसका पता कैसे चलता है? डॉक्टर ने बताया

खाना सही से न पचने के कारण

खाना अगर अच्छे से न पचे तो शरीर में कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है. लेकिन लोग नजरअंदाज करते हैं. शरीर अपच के कई संकेत भी देता है लेकिन इसको आम समस्या मानकर इग्नोर किया जाता है. लेकिन अच्छी हेल्थ के लिए ये जानना जरूरी है कि खाना शरीर में सही तरीके से पच भी रहा है या नहीं. इसकी पहचान का तरीका क्या है इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.

दिल्ली एम्स में गैस्ट्रोलॉजी विभाग के पूर्व डॉ. अनन्य गुप्ता बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या जलन महसूस होती है. बार बार डकार आती है खासतौर पर खट्टी डकार आ रही है तो इस समस्या को हल्के नें नहीं लेना चाहिए. हां, अगर ऐसा हफ्ते 15 दिन में कभी एक दो बार ऐसा हो रहा है तो ये चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर आपको ये समस्या रोज हो रही है तो ये सीधा संकेत है कि खाना पच नहीं रहा है.

खाना सही से न पचने के क्या कारण होते हैं?

डॉ. गुप्ता बताते हैं कि खाना न पचने के कई कारण होते हैं. सबसे पहला है कि लिवर में कोई खराबी हो रही है. ये देर रात खाना, भारी भोजन और ज्यादा चाय या कॉफी पीने और फास्ट फूड खाने से हो सकता है, कुछ लोगों में पित्त की थैली में भी पित्त जरूर से ज्यादा बनता है. उनमें भी अपच की समस्या हो जाती है. कुछ मामलों में , पैंक्रियाज एंजाइम की कमी या आंतों में संक्रमण भी कारण हो सकते हैं.

डॉ गुप्ता कहते हैं कि बीते कुछ सालों में पेट में अपच से संबंधित समस्याओं के मामले काफी बढ़ गए हैं. इसका प्रमुख कारण गलत खानपान और लाइफस्टाइल है. अब ये समस्या कम उम्र वालों में भी हो रही है. लंबे समय से अपच की समस्या कई मामलों में कब्ज भी करती है. कब्ज खुद में कई बीमारियों का कारण बनता है. ऐसे में अपच की समस्या अगर हो रही है तो इसपर तुरंत ध्यान देकर इसको ठीक करने और इलाज कराने की जरूरत है.

पाचन सुधारने के लिए क्या करें

देर रात भोजन करने से बचें

अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें

पर्याप्त पानी पिएं

रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलें

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply