Entertainment

Singer Udit Narayan: ‘मेरा गर्भाशय निकलवा दिया…’ सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी का आरोप, FIR दर्ज

Singer Udit Narayan: ‘मेरा गर्भाशय निकलवा दिया…’ सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी का आरोप, FIR दर्ज
Singer Udit Narayan: 'मेरा गर्भाशय निकलवा दिया...' सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी का आरोप, FIR दर्ज

उदित नारायण पर FIR

FIR On Singer Udit Narayan: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों का सामना कर चुके हैं. उनकी पहली पत्नी रंजना झा पहले उनपर धोखा देने समेत कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. एक बार फिर से रंजना झा ने उनके खिलाफ केस किया है. उन्होंने उदित नारायण पर काफी गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि धोखे से उदित नारायण ने उनका गर्भाशय निकलवा दिया था. रंजना झा ने उदित नारायण के खिलाफ बिहार के सुपौल जिले में एक महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है.

रंजना झा ने कहा कि उदित नारायण से उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हुई थी. बाद में उदित सिंगिंग में अपना करियर बनाने मुंबई चले गए थे और फिर वहां उन्होंने दूसरी शादी कर ली. रंजना झा ने उदित के साथ उनके दोनों भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण झा पर भी आरोप लगाया है. रंजना का दावा है कि उदित नारायण अपने दोनों भाइयों के साथ उन्हें साल 1996 में दिल्ली में एक अस्पताल लेकर गए थे.

रंजना झा का दावा

रंजना ने कहा कि अस्पताल में उदित नारायण की दूसरी पत्नी दीपा भी थीं. उन्होंने दावा किया कि बिना उन्हें बताए अस्पताल में उनका गर्भाशय निकलवा दिया गया था. उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था कि उनके साथ ऐसा हुआ है. उन्होंने कहा बाद में इलाज के दौरान उन्हें इस बारे में पता चला. उनका कहना है कि इस चीज की वजह से उनकी जिंदगी पर काफी गहरा असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें-

कमाल अमरोही क्या मीना कुमारी के चलते धर्मेंद्र से जलते थे? दिलचस्प है मोहब्बत और नफरत की ये दास्तां

राजपाल यादव ही नहीं बॉलीवुड के ये 5 सुपरस्टार्स भी खा चुके हैं जेल की हवा, जानिए किस मामले में मिली थी सजा

‘आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है’

रंजना झा का दावा है कि कई बार उन्हें मदद का आश्वासन मिला, लेकिन उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिली. उनका कहना है कि इस समय उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रंजना का ये भी दावा है कि साल 2006 में वो उदित नारायण के घर मुंबई भी गई थीं, लेकिन उदित नारायण और उनकी दूसरी पत्नी ने उन्हें वहां से भगा दिया था. बाद में वो नेपाल चली गई थीं, जहां भी उदित का घर है. पर वहां भी उन्हें मदद नहीं मिली थी और उन्हें भगा दिया गया था. इन आरोपों पर उदित नारायण की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply