
इनाम लेते हुए मैन ऑफ द मैच प्लेयरImage Credit source: X/@prakshydv04
आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का बताया जा रहा है, जहां एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ विजेता को जो मिला, उसकी सोशल मीडिया के जरिए अब पूरे देश में चर्चा हो रही है. हुआ यूं कि जब मैच खत्म हुआ, तो खिलाड़ियों और दर्शकों को लगा कि अब कोई चमचमाती हुई ट्रॉफी या फिर बंद लिफाफे में कैश आएगा. लेकिन जैसे ही अनाउंसमेंट हुई, लोगों के होश उड़ गए.
दरअसल, मंच पर कोई कप नहीं, बल्कि एक फुर्तीला देसी मुर्गा लाया गया, और यही मैन ऑफ द मैच इनाम था. यह देखकर पहले तो खिलाड़ी हक्का-बक्का रह गया. लेकिन बाद में उसने मुस्कुराते हुए अपना चलता-फिरता इनाम कबूल किया. इस दौरान मैदान दर्शकों की तालियों और ठहाकों से गूंज उठा.
सोशल मीडिया पर मचा ‘धमाल’
इस वीडियो को शेयर करके सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट यूपी के देवरिया जिले के पथरदेवा विधानसभा में हुआ. और इनाम में कप नहीं, बल्कि शुद्ध देसी मुर्गा दिया गया. ये भी पढ़ें: ठाकुर हूं मैं बोलने वालीं आस्था सिंह के अब तिल ने इंटरनेट पर मचाया गदर, लोग बोले- दाल में कुछ काला है!
अब देखिए वीडियो
UP के देवरिया जिला के पथरदेवा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ,
मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ी को ईनाम में ज़िंदा मुर्गा दिया गया है,
वो भी शुद्ध देसी मुर्गा,India is not for beginners, pic.twitter.com/Ys2M3DOvRj
— Prakash Yadav Pk (@prakshydv04) February 10, 2026
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.






