Entertainment

Jasmine Sandlas Viral Video: कॉन्सर्ट में लड़कियों से बदसलूकी देख ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन ने रोका शो, बोलीं- मैं गाना नहीं गाऊंगी

Jasmine Sandlas Viral Video: कॉन्सर्ट में लड़कियों से बदसलूकी देख ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन ने रोका शो, बोलीं- मैं गाना नहीं गाऊंगी
Jasmine Sandlas Viral Video: कॉन्सर्ट में लड़कियों से बदसलूकी देख 'धुरंधर' सिंगर जैस्मीन ने रोका शो, बोलीं- मैं गाना नहीं गाऊंगी

जैस्मीन सैंडलस

जैस्मीन सैंडलस म्यूजिक की दुनिया का जाना माना नाम हैं, उन्होंने कई कमाल के गाने गाए हैं. जिनमें से हालिया गाने की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक और शरारत जैसी ब्लॉकबस्टर गाने लोगों का दिल फिर से जीता है. कमाल के गानों से पहचान बनाने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में ना सिर्फ अपनी आवाज बल्कि अपने सपोर्टिव नेचर की वजह से भी लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही हैं.

हाल ही में दिल्ली के एक लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस को सुनने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी. इस दौरान परफॉर्म करते हुए उनकी नजर नीचे भीड़ पर गई तो, उन्होंने देखा कि कुछ लोग लड़कियों के साथ बदसलूकी कर रहे थे. ये देखते ही उन्होंने तुरंत अपनी परफॉर्मेंस रोक दी और सिक्योरिटी गार्ड्स को उन आदमियों को हटाने को कहने लगी. सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर सबका दिल जीत लिया है.

गाने से कर दिया था मना

वीडियो में जैस्मीन ने कहा कि अगर लड़कियां सेफ नहीं फील करेंगी, मैं गाना नहीं गाऊंगी. जिसको सुनने के बाद लोगों की तालियों की आवाज आने लगती है. जैस्मीन सैंडलस, जिन्हें ‘धुरंधर‘ फिल्म के टाइटल ट्रैक और शरारत जैसे गानों के लिए खूब सराहा गया है. 7 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने लाइव शो में परफॉर्म कर रही थीं. वायरल हो रही क्लिप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जैस्मीन की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के करीबी को धमकी, करोड़ों की डिमांड से इंडस्ट्री में हड़कंप

आएशा खान का सरप्राइज

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए लाइव शो की बात करें, तो फैंस को सरप्राइज देने के लिए एक्ट्रेस आएशा खान भी स्टेज पर पहुंच गईं. जिसके बाद उन्होंने शरारत ट्रैक पर जैस्मीन के साथ परफॉर्म किया, जिससे लोगों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई. ‘धुरंधर’ के गाने से पहले भी जैस्मीन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिंगर को 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनके गानों को पसंद करते हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply