Viral

Viral Video: न चॉक, न डस्टर…बस डांस और मस्ती! सरकारी टीचर का ‘Days of the Week’ सिखाने का ये अंदाज देख आप भी झूम उठेंगे – Khabar Monkey

Viral Video: न चॉक, न डस्टर…बस डांस और मस्ती! सरकारी टीचर का ‘Days of the Week’ सिखाने का ये अंदाज देख आप भी झूम उठेंगे – Khabar Monkey
Viral Video: न चॉक, न डस्टर...बस डांस और मस्ती! सरकारी टीचर का 'Days of the Week' सिखाने का ये अंदाज देख आप भी झूम उठेंगे

सरकारी स्कूल के टीचर ने पेश की अनोखी मिसालImage Credit source: Instagram/@dharma_kalisetti

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप भी कहेंगे- टीचर हो तो ऐसा! यह वीडियो आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है, जहां के एक टीचर ने अपनी क्रिएटिविटी और एनर्जी से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वायरल वीडियो में टीचर को नाचते-गाते हुए बच्चों को ‘Days Of The Week’ सिखाते हुए देखा जा सकता है.

यह वीडियो आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम के एक प्राइमरी स्कूल का है, जिसे अब तक 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, और 3 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर धर्मा अपने बच्चों को किताब से रट्टा मरवाने के बजाय उन्हें अनोखे अंदाज में ‘Days Of The Week’ सिखा रहे हैं.

वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चे ‘Sun Sun Sunday’ गाते हुए सूरज जैसा इशारा करते हैं, और सीने पर हाथ रखकर एक खास रिदम में ‘Mon Mon Monday’ दोहराते हैं. फिर अपनी उंगलियों के जादू से ‘Two Two Tuesday’ की धुन बनाते हैं. बच्चों के चेहरे की मुस्कान बता रही है वे इस सेशन को कितना एन्जॉय कर रहे हैं. ये भी पढ़ें:ठाकुर हूं मैं बोलने वालीं आस्था सिंह के अब तिल ने इंटरनेट पर मचाया गदर, लोग बोले- दाल में कुछ काला है!

यह वीडियो टीचर धर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल @dharma_kalisetti से शेयर किया है, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं कि काश उनके समय में भी ऐसे टीचर होते. ये भी पढ़ें: ‘सईम अय्यूब तो उसके आगे बच्चा है’, IND vs PAK मुकाबले से पहले क्या बोले पाकिस्तानी? देखें वीडियो

अब देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply