
बाइक पर बैठाया तगड़ा जुगाड़Image Credit source: Social Media
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं है कि यहां हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है. खासतौर पर देसी जुगाड़ से जुड़े वीडियो तो जैसे इंटरनेट की पहचान बन चुके हैं. कभी कोई टूटी हुई चीज को अनोखे तरीके से काम का बना देता है, तो कभी रोजमर्रा की परेशानी का ऐसा हल निकाल लिया जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी होते हैं और हंसते भी हैं. आपकी सोशल मीडिया फीड पर भी ऐसे कई वीडियो आते होंगे, जिनमें लोग अपने दिमाग की गजब की कारीगरी दिखाते नजर आते हैं. इन्हीं कड़ियों में एक और जुगाड़ का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पा रहे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो नजारा दिखता है, वह आम सड़कों पर दिखने वाली बाइक से बिल्कुल अलग है. आपने अब तक सड़कों पर कई तरह की बाइकें देखी होंगी. कुछ स्पोर्ट्स बाइक होती हैं, कुछ भारी-भरकम और कुछ बेहद साधारण. लेकिन इस वीडियो में दिखाई देने वाली बाइक का जुगाड़ इसे खास बना देता है. दरअसल, बाइक के पीछे की सीट के ऊपर एक पूरी तरह से आरामदायक कुर्सी फिट की गई है, जो देखने में किसी ड्राइंग रूम की चेयर जैसी लगती है.
क्या दिखा इस वीडियो में?
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक आगे से बिल्कुल नॉर्मल है. आगे एक व्यक्ति बाइक चला रहा है, लेकिन पीछे बैठे शख्स का अंदाज सबका ध्यान खींच रहा है. वह व्यक्ति उस कुर्सी पर ऐसे बैठा है, जैसे वह किसी आरामदायक सोफे पर बैठा हो. न तो उसे संतुलन बनाने में परेशानी दिख रही है और न ही वह किसी तरह की घबराहट में नजर आता है. ऐसा लगता है जैसे उसने बाइक की पिछली सीट को पूरी तरह से एक आरामदायक सफर के लिए तैयार कर लिया हो.
इस जुगाड़ को देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसा अनोखा आइडिया किसके दिमाग में आया होगा. क्या यह बाइक चला रहे शख्स की सोच थी या पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने आराम के लिए यह तरीका निकाला. या फिर यह किसी ऐसे व्यक्ति का आविष्कार है, जिसने पहले ही इस तरह की कुर्सी को बाइक पर लगाने का प्रयोग किया हो. फिलहाल, इन सवालों के जवाब तो किसी के पास नहीं हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: 75 साल की दादी को पोती ने सिखाया डांस, ये VIDEO देख पक्का बन जाएगा आपका दिन
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. कुछ लोग इसे देसी दिमाग की तारीफ बता रहे हैं और कह रहे हैं कि भारतीय जुगाड़ की कोई सीमा नहीं होती. ये वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ की अलग ही दुनिया है. यहां हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो आम सोच से बिल्कुल अलग होता है.
यहां देखिए वीडियो
अमेरिका भी कहेगा यह आरामदायक सीट है 😂🤣🔥👇 pic.twitter.com/LbFsH1eew7
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) February 10, 2026






