
High Blood Pressure: आज के समय में लगभग हम सब अनहेल्दी डेली रूटीन फॉलो कर रहे हैं. इसके कारण हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ी तेजी से बढ़ रही है. इनके मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. साथ ही खाने से ज्यादा नमक, जंक फूड, स्ट्रेस, व्यायाम की कमी, मोटापा, तंबाकू और शराब का सेवन भी इस ‘साइलेंट किलर’ की बड़ा कारण बनते जा रहा है. ऐसे में इस खबर में हम आपको इस समस्या से बारे में डिटेल में बताएंगे..
हाइपरटेंशन को लेकर अलर्ट
नेशनल हेल्थ मिशन ने हाइपरटेंशन से अलर्ट करते हुए इसे ‘साइलेंट किलर’ करार दिया. यह बीमारी बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है और जानलेवा साबित हो सकती है. हाइपरटेंशन दिल, किडनी और दिमाग को नुकसान पहुंचाता है. हालांकि, संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित जांच से इसे नियंत्रित या रोका जा सकता है.
क्यों होता है हाइपरटेंशन?
एक्सपर्ट के अनुसार, हाइपरटेंशन का सबसे आम और प्रमुख कारण आज की अस्वस्थ जीवनशैली है. नेशनल हेल्थ मिशन के मुताबिक, हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने और इससे बचने के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव बहुत महत्वपूर्ण हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की समस्याओं का कारण बन सकता है.
हाइपरटेंशन के कारण
हाइपरटेंशन के प्रमुख कारणों में ज्यादा नमक का सेवन शामिल है, रोजाना ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है. प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, नमकीन, अचार और बाहर का खाना अक्सर ज्यादा नमक से भरे होते हैं. इसके साथ ही लगातार काम का दबाव, पारिवारिक समस्याएं या मानसिक तनाव लंबे समय तक रहने पर बीपी बढ़ा देता है. दिनभर बैठे रहना, व्यायाम न करना और मोटापा भी इसे बढ़ावा देते हैं.
खान-पान इन बातों का ध्यान रखें
इसके अलावा, जंक और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन, तंबाकू और शराब के सेवन से धमनियों को नुकसान पहुंचता है और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ता है. यही नहीं, अतिरिक्त वजन, खासकर पेट के आसपास की चर्बी, हृदय पर दबाव डालती है और बीपी बढ़ाती है.
हाइपरटेंशन से बचाव के तरीके
नेशनल हेल्थ मिशन ने बताया कि हाइपरटेंशन से बचाव के लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाना. संतुलित और कम नमक वाला आहार लेना. रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या पैदल चलना, तनाव कम करने के लिए योग-मेडिटेशन करना, तंबाकू और शराब से दूर रहने के साथ ही वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है.
18 साल से ऊपर हर व्यक्ति को BP चेक कप करवाना चाहिए?
वहीं, डॉक्टरों की सलाह है कि 18 साल से ऊपर हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार बीपी चेक करवाना चाहिए. अगर परिवार में किसी को हाइपरटेंशन रहा है तो जांच और ज्यादा जरूरी है. समय पर पता चल जाए तो दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.






