Entertainment

DON 3 छोड़िए, अब फरहान अख्तर की ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का सीक्वल मचाएगा तहलका, फिल्म पर मिला बड़ा अपडेट

DON 3 छोड़िए, अब फरहान अख्तर की ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का सीक्वल मचाएगा तहलका, फिल्म पर मिला बड़ा अपडेट
DON 3 छोड़िए, अब फरहान अख्तर की 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल मचाएगा तहलका, फिल्म पर मिला बड़ा अपडेट

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2

Zindagi Na Milegi Dobara Sequel: 15 जुलाई साल 2011 को रिलीज हुई फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ अपने सीक्वल को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं. जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी. फिल्म में ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर, कल्कि कोचलिन और अभय देओल जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आई थी. अब लगभग 15 साल बाद इसका सीक्वल बनने जा रहा है. ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ को लेकर एक अहम अपडेट मिला है, जिसने इस फिल्म के चाहने वालों में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

सालों बाद फिल्ममेकर जोया अख्तर ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल लाने की तैयारी कर ली है. ऐसा कहा जा रहा है कि जोया अख्तर ने 2011 की कल्ट फेवरेट फिल्म के अगले पार्ट के लिए स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट भी लॉक कर दिया है. इस खबर ने फैंस को चेहरे पर खुशा ली दी है और अब लोग जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर फिल्म कब आएगी.

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 पर अपडेट

अपडेट के मुताबिक, जोया अख्तर ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ सीक्वल का पहला ड्राफ्ट पूरा कर लिया है. साथ ही, नई कहानी में पहले पार्ट के तीनों मेन किरदारों को दिखाया जाएगा यानी ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ में एक बार फिर ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल साथ देखने को मिलेंगे. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल फिर से साथ आने के लिए बातचीत कर रहे हैं और इसका मकसद ओरिजिनल तिकड़ी को वापस लाना है.

यह भी पढ़ें – डॉन 3 को लेकर क्यों आमने-सामने हैं रणवीर सिंह और फरहान अख्तर, पर्दे के पीछे की सच्चाई जान लीजिए

नई कहानी देखने को मिलेगी

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया, “जोया ने आखिरकार एक ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है जिससे वो खुश हैं. वो हमेशा से क्लियर थीं कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का सीक्वल तभी बनेगा जब उसमें कुछ नया कहने को होगा. ये कोई पुरानी यादों को ताज़ा करने वाली कहानी नहीं है, फिल्म बीते हुए समय और तीनों एक्टर्स की जिंदगी में आए बदलावों को दिखाती है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइमलाइन से पता चलता है कि सीक्वल इस साल के आखिर में आएगा. बताया जा रहा है कि पहले जोया अख्तर के बैनर तले बन रही ‘दहाड़ 2’ की शूटिंग खत्म होगी, इसके बाद ही ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ का काम आगे बढ़ेगा.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply