Viral

Viral Video: -50°C में ‘नागिन डांस’…जब सरहद के शेरों के जोश के आगे फीकी पड़ गई हड्डियों को गलाने वाली ठंड! – Khabar Monkey

Viral Video: -50°C में ‘नागिन डांस’…जब सरहद के शेरों के जोश के आगे फीकी पड़ गई हड्डियों को गलाने वाली ठंड! – Khabar Monkey
Viral Video: -50°C में 'नागिन डांस'...जब सरहद के शेरों के जोश के आगे फीकी पड़ गई हड्डियों को गलाने वाली ठंड!

जवानों के इस वीडियो ने जीता देशवासियों का दिलImage Credit source: Instagram/@silentpatriot3

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो आग लगा रहा है. जहां टेम्प्रेचर शून्य से 50 डिग्री नीचे गिर चुका है, और ऑक्सीजन की कमी से सांस लेना तक मुश्किल है, वहां भारतीय सेना (Indian Army) के दिलेर जवान फुल ऑन मस्ती में ‘नागिन डांस’ (Soldiers Nagin Dance) करते नजर आ रहे हैं. 18,000 फीट की ऊंचाई पर जवानों का यह अंदाज देशवासियों का दिल जीत रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि बर्फीली चोटियों पर भारी विंटर गियर पहने दो जवान बर्फ की मोटी परतों के बीच ठीक वैसे ही ‘नागिन डांस’ कर रहे हैं, जैसे हम-आप किसी शादी की बारात में करते हैं. वहीं, बाकी साथी इस पल को दिल खोलकर एन्जॉय कर रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन सोशल मीडिया पर हर कोई भारतीय सेना के जवानों के जोश की जमकर सराहना कर रहा है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह डांस सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि मेडिकल साइंस के लिहाज से भी बेहद जरूरी है. बता दें कि सियाचिन और गलवान जैसी बर्फीली जगहों पर अगर शरीर स्थिर रहे, तो खून जमने और फ्रॉस्टबाइट का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में उछल-कूद, मौज-मस्ती और डांस जवानों के शरीर के लिए एक तरह से प्राकृतिक हीटर का काम करता है. ये भी पढ़ें: पिज्जा लवर्स की तो लॉटरी लग गई! एक शर्त पूरी करने पर 3 लकी विनर्स को साल भर मुफ्त दावत उड़ाने का मौका

‘शेर वहां मौत को नचा रहे हैं’

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज गया. एक यूजर ने कमेंट किया, हम रजाई में घुसकर भी ठंड की शिकायत करते हैं, और वहां हमारे ये शेर मौत को नचा रहे हैं. दूसरे ने कहा, इतनी मुश्किलों में भी खुश रहा जा सकता है, ये आप लोगों ने सिखाया. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप हैं, तो देश है. ये भी पढ़ें: Viral Video: कूड़ा बीनने वाले शख्स ने ऐसा गाया, लोगों को आ गई सोनू निगम की याद; देखें वीडियो

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey