Politics

नरवणे ने शेयर किया था बुक का लिंक… FIR दर्ज होने के बाद बोले राहुल- मुझे पूर्व आर्मी चीफ पर भरोसा

नरवणे ने शेयर किया था बुक का लिंक… FIR दर्ज होने के बाद बोले राहुल- मुझे पूर्व आर्मी चीफ पर भरोसा
नरवणे ने शेयर किया था बुक का लिंक... FIR दर्ज होने के बाद बोले राहुल- मुझे पूर्व आर्मी चीफ पर भरोसा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की किताब पर हंगामा मचा है. मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और थाने तक पहुंच गया है. विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किताब का लिंक खुद पूर्व सेना प्रमुख ने एक्स पर शेयर किया था. ऐसे में या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है. मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे.

बता दें कि जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. इसपर राहुल ने कहा, मिस्टर नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें लिखा है, बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें. मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है. मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे.

‘Amazon पर उपलब्ध है किताब’

राहुल के मुताबिक, पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है. लेकिन किताब Amazon पर उपलब्ध है. राहुल गांधी ने कहा कि जनरल नरवणे ने एक्स पर लिखा, प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें. मुझे पेंगुइन से ज्यादा नरवणे जी पर भरोसा है. क्या आपको नरवणे जी से ज्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं. जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey