Viral

ममता के घर के बाहर जय श्री राम के नारे; आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिला

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 198 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।

ममता के घर के बाहर जय श्री राम के नारे; आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिला
ममता के घर के बाहर जय श्री राम के नारे; आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिला

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

बंगाल का बदलता चुनावी नक्शा
2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 121 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।

Khabar Monkey

ममता बोलीं- अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी
ममता बनर्जी ने कहा कि अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है।

बंगाल के नादिया में भाजपा समर्थकों का जश्न
पश्चिम बंगाल के नादिया रानाघाट मतगणना केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

 

Leave a Reply