Viral

बंगाल और तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- यूपी में सत्ता के सपने…

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा- “सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है। उनके तमिलनाडु वाले ‘भैया’ श्री एम. के. स्टालिन और बंगाल की ‘दीदी’ सुश्री ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है। उनके ‘भैया’ श्री राहुल गांधी का हाल पहले ही सब देख चुके हैं, और हाल ही में बिहार में श्री तेजस्वी यादव भी ‘चारों खाने चित्त’ हो चुके हैं। अब सपा बहादुर को 2027 में उत्तर प्रदेश में ‘सत्ता के सपने’ देखना छोड़ देना चाहिए। सच यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में सपा बहादुर के हिस्से अब केवल ‘अंतहीन इंतज़ार’ ही लिखा है।”

Khabar Monkey

बंगाल और तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- यूपी में सत्ता के सपने...
बंगाल और तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- यूपी में सत्ता के सपने…

इससे पहले विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने से पहले भी केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था- “आज पूरे देश में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के जयघोष गूंजेंगे। राष्ट्रहित सर्वोपरि है, तुष्टिकरण और घुसपैठ की राजनीति करने वाले स्वाभाविक रूप से बेचैन होंगे। जनता विकास, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ खड़ी है। जय भाजपा, तय भाजपा।”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply