Dharam

Hast Rekha: हथेली पर इन निशानों का बनना होता है बहुत शुभ, मिलती है महादेव की कृपा!

Hast Rekha: हथेली पर इन निशानों का बनना होता है बहुत शुभ, मिलती है महादेव की कृपा!
Hast Rekha: हथेली पर इन निशानों का बनना होता है बहुत शुभ, मिलती है महादेव की कृपा!

हस्त रेखा शास्त्र

Hast Rekha: कहते हैं व्यक्ति की हाथ की रेखाओं में ही उसका भूत, वर्तमान और भविष्य छिपा होता है, लेकिन आम आदमी हाथ की रेखाओं को नहीं पढ़ पाता. हर व्यक्ति के हाथ की रेखाएं उसके व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य के बारे में बताती हैं. हस्तरेखा के जानकार हाथ की रेखाओं को पढ़कर ये सब चीजें बता सकते हैं. इतना ही नहीं हस्त रेखा के माध्यम से दैवीय कृपा के संकेतों को भी जाना जा सकता है.

हथेलियों की रेखाओं पर जो विशेष चिह्न होते हैं वो जीवन पर पड़ने वाले ग्रहों और ईश्वरीय प्रभाव को दर्शाते हैं. शास्त्रों और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कुछ विशेष चिह्नों का संबंध भगवान शिव से होता है. अगर आपकी हथेली पर ये निशान हैं, तो आप पर महादेव का आशीर्वाद हमेशा रहेगा. आइए जानते हैं कि हाथेली में कौन सी रेखाएं और चिह्न भगवान शिव से जुड़े होते हैं?

हथेली पर त्रिशूल

त्रिशूल महादेव का सबसे मुख्य अस्त्र है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हाथेली पर साफ त्रिशूल का चिह्न बना होता है, वो जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं. भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा के सिरे में होने पर इस निशान की शक्ति बहुत बढ़ जाती है. ऐसे लोगों के साथ शिव जी कृपा हमेशा होती है. ये कभी भी विपरीत हालातों में हार नहीं मानते.

हथेली पर डमरू

हथेली पर डमरू का निशान होना बहुत दुर्लभ और शुभ माना जाता है. ये चिह्न महादेव की कृपा का विशेष संकेत माना जाता है. जिन लोगों के हाथेली में ये निशान गुरु पर्वत पर होता है, तो ये राजयोग के समान फल देता है. ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं. महादेव ऐसे लोगों से जीवन के सारे संकट दूर करते हैं.

हथेली पर अर्धचंद्र और झंडा

जिन लोगों की हथेलियों को जोड़ने पर अर्धचंद्र का निशान बनता है वो कठिन हालातों में धैर्य नहीं खोते और अच्छे लीडर बनते हैं. वहीं जिन लोगों की हथेली पर झंडे का निशान बनता है, उनको शनि देव और महादेव दोनों की कृपा मिलती है. ऐसे लोगों को समाज में खूब ख्याति प्राप्त होती है. ऐसे लोग मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं.

ये भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2026: 12 या 13 फरवरी किस दिन है विजया एकादशी व्रत? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey