Entertainment

Arijit Singh: मैं बहुत नर्वस हूं… रिटायरमेंट के 12 दिन बाद स्टेज पर नजर आए अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर संग किया परफॉर्म

Arijit Singh: मैं बहुत नर्वस हूं… रिटायरमेंट के 12 दिन बाद स्टेज पर नजर आए अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर संग किया परफॉर्म
Arijit Singh: मैं बहुत नर्वस हूं... रिटायरमेंट के 12 दिन बाद स्टेज पर नजर आए अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर संग किया परफॉर्म

अरिजीत सिंह लाइव परफॉर्मेंस

Arijit Singh: कोलकाता की एक शाम उस वक्त खास बन गई, जब म्यूजिक लवर्स के सामने एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया. प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के अपने फैसले के बाद पहली बार मंच पर लौटे अरिजीत सिंह ने जैसे ही सुर छेड़े, पूरा माहौल तालियों और इमोशन से भर गया. लोगों के लिए ये सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि अरिजीत के करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत जैसा पल था, जिसे देखने और महसूस करने के लिए हजारों लोग मौजूद थे.

27 जनवरी, 2026 को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की अनाउंसमेंट की, ये खबर लोगों के लिए काफी शॉकिंग थी. हालांकि, इस अनाउंसमेंट के बाद कोलकाता में ऑर्गेनाइज एक खास म्यूजिक इवेंट में अरिजीत सिंह को परफॉर्म करते देखा गया. सिंगर ने फेमस सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ परफॉर्म किया. ये उनका पहला लाइव शो था, जो उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के ऐलान के बाद किया.

अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म

इवेंट के दौरान का कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें से एक में अरिजीत ने स्टेज पर कदम रखते ही दर्शकों से कहा कि वह थोड़ा नर्वस हैं, लेकिन सामने बैठे लोगों का प्यार उन्हें ताकत दे रहा है. इस यादगार शाम में अरिजीत ने बंगाली शास्त्रीय गीत ‘माया भोर राती’ पेश किया, जिसे मूल रूप से पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था. इसके बाद उन्होंने अनुष्का शंकर के साथ मशहूर ‘ट्रैक ट्रेस ऑफ यू’ पर भी परफॉर्मेंस दी. सितार और आवाज के इस मेल ने पूरे हॉल को मंत्रमुग्ध कर दिया.

ये भी पढ़ें- शाहरुख-रणवीर के साथ रिंकू सिंह, तस्वीर ने मचा दिया सोशल मीडिया पर तहलका, फैंस बोले- स्टार पावर ओवरलोड

लोगों का कई रिएक्शन आया सामने

जैसे ही इस परफॉर्मेंस के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे दिल को छू लेने वाला पल बताया, तो किसी ने लिखा कि अरिजीत की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए. कई यूजर्स ने कहा कि प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद भी अरिजीत की आवाज का जादू पहले जैसा ही कायम है. अरिजीत सिंह ने ऐलान किया था कि वह अब फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया था कि म्यूजिक से उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey