SportsViral

साई सुदर्शन ने 4 मैचों में तोड़े क्रिस गेल के दो बड़े रिकॉर्ड, 13 साल बाद यूनिवर्स बॉस पीछे; RCB के खिलाफ भी किया था कमाल

गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन का आईपीएल में जलवा बरकरार है। पिछले सीजन 15 पारियों में 759 रन बनाने के बाद मौजूदा सीजन में भी उनका जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। इसी बीच वह लगातार क्रिस गेल के रिकॉर्ड्स के पीछे पड़ चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद उन्होंने क्रिस गेल का बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब 50 पारियों में 2178 रन बनाकर उन्होंने गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

साई सुदर्शन ने 4 मैचों में तोड़े क्रिस गेल के दो बड़े रिकॉर्ड, 13 साल बाद यूनिवर्स बॉस पीछे; RCB के खिलाफ भी किया था कमाल
साई सुदर्शन ने 4 मैचों में तोड़े क्रिस गेल के दो बड़े रिकॉर्ड, 13 साल बाद यूनिवर्स बॉस पीछे; RCB के खिलाफ भी किया था कमाल

क्रिस गेल ने आईपीएल की पहली 50 पारियों में सबसे ज्यादा 2061 रन 2013 में बनाए थे। उसके 13 साल बाद अब गेल के इस रिकॉर्ड को साई सुदर्शन ने तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार (4 मई 2026) को 41 गेंद पर 57 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने 2178 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले 47 पारियों में 2000 आईपीएल रन पूरे करते हुए सुदर्शन सबसे तेज ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने थे। गेल ने 48 पारियों में अपने पूरे किए थे।

साई सुदर्शन का शानदार आईपीएल रिकॉर्ड

साई सुदर्शन ने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद से लगातार उनका बल्ला आग उगल रहा है। वह गुजरात की सफलता का एक अहम हिस्सा भी रहे हैं। उनके नाम अभी तक 50 आईपीएल मैचों की 50 पारियों में 47.35 की औसत और 147.97 के स्ट्राइक रेट से 2178 रन दर्ज हैं। उन्होंने अभी तक 15 अर्धशतक और तीन शतक आईपीएल में लगाए हैं।

में भी साई सुदर्शन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह मौजूदा समय में टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उनके बल्ले से 10 मैचों की 10 पारियों में अभी तक 38.50 की औसत और 158.44 के स्ट्राइक रेट से 385 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस सीजन 10 मैचों में ही तीन अर्धशतक और एक शतक लगा दिया है।

GT ने बढ़ाई RCB, SRH और RR की चिंता, अभी 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार; समझें पूरा गणित

आईपीएल 2026 के 46 मुकाबले हो चुके हैं और गुजरात टाइटंस की जीत ने आरसीबी, सनराइजर्स और राजस्थान की चिंता बढ़ा दी हैं। कुल मिलाकर अभी 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं।

Khabar Monkey

Leave a Reply