भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पिछले कुछ सालों से लगातार महिला क्रिकेट को पुरुषों की बराबरी पर लाने का प्रयास कर रहा है। की तर्ज पर महिला प्रीमियर लीग शुरू हुई, समान सैलरी हुईं, अंडर 19 और घरेलू क्रिकेट बढ़ा। अब पुरुष क्रिकेट की तरह भारतीय महिला क्रिकेट की भी ए टीम विदेशी दौरे करेंगे। इसकी शुरुआत जून में होगी जब भारतीय महिला ए टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर 3-3 अनाधिकारिक टी20 और वनडे मैच खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से इस दौरे के लिए भारतीय महिला टीम के ए स्क्वाड चुने गए हैं। इसके लिए वनडे टीम की कमान हरलीन देओल को सौंपी गई है। जबकि टी20 टीम की कप्तानी युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा करेंगी। यह प्रयास महिला क्रिकेट में भी भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को तैयार करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही WPL से आने वाले टैलेंट को भी निखारने की कोशिश है।
WPL का भारतीय महिला क्रिकेट पर खासा असर पड़ा है। इसका जीता जागता उदाहरण है 2026 के सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा ने टीम इंडिया में जगह बनाई। इन दोनों खिलाड़ियों को 12 जून से शुरू होने वाले में जगह मिली है। हरलीन देओल पिछले साल नवंबर में वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम का भी हिस्सा थीं।
डेब्यू के तुरंत बाद मिली इंडिया ए की कप्तानी
अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब कुछ ही दिनों के अंतराल में उन्होंने इंडिया ए की कप्तानी मिल गई है। इस खिलाड़ी ने WPL 2026 में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इंडिया ए वुमेंस टी20 टीम की उपकप्तान वृन्दा दिनेश को बनाया गया है। जबकि प्रतिका रावल वनडे टीम की उपकप्तान हैं। यह टीम उस वक्त इंग्लैंड दौरे पर ए टीम का सामना करेगी, जिस वक्त सीनियर टीम टी20 वर्ल्ड कप खेल रही होगी।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड ए सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 20 जून 2026, नॉर्थैम्पटन काउंटी ग्राउंड
- दूसरा टी20: 23 जून 2026, नॉर्थैम्पटन काउंटी ग्राउंड
- तीसरा टी20: 25 जून 2026, Chelmsford काउंटी ग्राउंड
- पहला वनडे: 28 जून 2026, Hove काउंटी ग्राउंड
- दूसरा वनडे: 1 जुलाई 2026, टॉन्टन
- तीसरा वनडे: 4 जुलाई 2026, टॉन्टन
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला ए टीम के स्क्वाड
टी20 इंडिया ए स्क्वाड: अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृन्दा दिनेश (उपकप्तान), जी कमालिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वजा वेर्लेकर, जिंतीमनी कलिता, साइमा ठाकुर, सिमरन शर्मा, श्वेता सेहरावत, दीया यादव, मिन्नू मनी, शबनम शकील, तनुजा कंवर।
Khabar Monkey
वनडे इंडिया ए स्क्वाड: हरलीन देओल (कप्तान), (उपकप्तान), प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, जी कमालिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिंतीमनी कलिता, साइमा ठाकुर।
हरमनप्रीत कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान: T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, WPL के 2 नए नाम शामिल
12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। हरमनप्रीत कौर को इस टीम की कमान सौंपी गई है और स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं।





