Viral

UP में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, सुजीत पांडे बनाए गए DG फायर सर्विस – Khabar Monkey

UP में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, सुजीत पांडे बनाए गए DG फायर सर्विस – Khabar Monkey

उत्तर प्रदेश में 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. वरिष्ठ IPS सुजीत पांडे को DG फायर सर्विस बनाया गया है. वहीं प्रवीण कुमार ADG लखनऊ जोन बनाए गए हैं. के एस इमानुएल को IG DG केसीएसओ उत्तर प्रदेश बनाया गया है. विनोद कुमार सिंह को IG डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाया गया है.

इन वरिष्ठ IPS अधिकारियों का भी तबादला

  • आलोक प्रियदर्शी अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए.
  • राज करन नैय्यर अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाए गए.
  • सोमेन वर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र बनाए गए.
  • संकल्प शर्मा संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर बनाए गए.
  • विपिन टांडा संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर बनाए गए.
  • अभिषेक यादव पुलिस उप महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ बनाए गए.
  • आशीष तिवारी पुलिस उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाए गए.
  • प्रताप गोपेंद्र यादव पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय बनाए गए.
  • अनुकृति शर्मा अपर पुलिस उपायुक्त गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट बनाई गईं.

इन जिलों के SP-SSP का बदले गए

  • कुंवर अनूप सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाए गए.
  • ख्याति गर्ग पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी बनाई गईं.
  • यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाए गए.
  • चारू निगम पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बनाई गईं.
  • अभिनंदन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर बनाए गए.
  • डॉ. कौस्तुभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाए गए.
  • अविनाश पांडेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बनाए गए.
  • रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाए गए.
  • सुकीर्ति माधव पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बनाए गए
  • सर्वानन टी पुलिस अधीक्षक अमेठी बनाए गए.
Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey