Entertainment

Ghuskhor Pandat: विवादों में मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, रिलीज पर रोक की मांग

Ghuskhor Pandat: विवादों में मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, रिलीज पर रोक की मांग
Ghuskhor Pandat: विवादों में मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित', दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, रिलीज पर रोक की मांग

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’

Manoj Bajpayee Ghuskhor Pandat: हाल ही में मनोज बाजपेयी की एक नई फिल्म की घोषणा हुई है, जिसका नाम है ‘घूसखोर पंडित’. रितेश शाह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर वीडियो सामने आते ही ये फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में घिर गई और अब मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है.

वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली हाईकोर्ट में ‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ एक याचिका दायर की है. उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. याचिका में फिल्म के शीर्षक को ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक बताया गया है. टीजर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी लोग इस फिल्म के खिलाफ लिख रहे हैं और टाइटल बदलने की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा कि इस याचिका पर कोर्ट की तरफ से क्या फैसला आता है.

मनोज बाजपेयी का किरदार

03 फरवरी को नेटफ्लिक्स ने साल 2026 का पूरा कैलेंडर जारी कर किया और उन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं. अनाउंसमेंट में एक नाम ‘घूसखोर पंडित’ का भी है. मेकर्स ने एक छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया और उसमें मनोज बाजपेयी के कैरेक्टर की पहली झलक दिखाई गई. उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म के नाम को लेकर बवाल हो गया.

ये भी पढ़ें-

एनिमल पार्क से पहले ही तीसरे पार्ट पर आए 3 धांसू अपडेट, रणबीर कपूर के लिए वांगा ने की सबसे बड़ी तैयारी!

धुरंधर का राहुल गांधी कौन? OTT पर फिल्म के आते ही चर्चा तेज

घूसखोर पंडित स्टारकास्ट

टीजर देखकर पता चलता है कि मनोज इसमें दिल्ली पुलिस के एक SI का रोल कर रहे हैं, जिसका नाम है अजय दीक्षित, लेकिन लोग उसे पंडित के नाम से जानते हैं. उसका ट्रैक रिकॉर्ड काफी खराब है. बहरहाल, अभी सिर्फ फिल्म का ऐलान हुआ है. ये फिल्म कब तक रिलीज होगी, इस बारे में नहीं बताया गया है. बस इतना तय कि मेकर्स इसे इसी साल रिलीज करेंगे, लेकिन डेट नहीं बताई गई है. मनोज के साथ नुसरत भरूचा, कीकू शारदा, दिव्या दत्ता और साकिम सलीम जैसे स्टार्स भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey