
हस्त रेखा शास्त्र
Hast Rekha Shastra:हस्तरेखा एक प्राचीन विज्ञान है. हस्तरेखा के जानकार व्यक्ति की हथेलियों को देखकर उसके भविष्य से जुड़ी बाते बताते हैं. कहते हैं हाथों की लकीरों में व्यक्ति के भविष्य के कई राज छीपे होते हैं, जिससे वो अंजान रहता है. अक्सर ये देखा और सुना जाता है कि कुछ लोगों को कम उम्र में ही सफलता मिल जाती है, जबकि कुछ लोगों का भाग्य एक खास पड़ाव के बाद चमकता है.
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली के निशान व्यक्ति के जीवन की दिशा तय करते हैं. हस्तरेखा के जानकार बताते हैं कि हथेली पर एक ऐसा निशान होता है जो भाग्य का धनी बनाता है. आइए जानते हैं कि इस रहस्यमयी निशान के बारे में.
हथेली पर ‘M’ का निशान
माना जाता है कि हथेली पर तीन प्रमुख रेखाएं मौजूद होती हैं. जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा. जब ये तीनों रेखाएं आपस में एक विशेष कोण पर मिलती हैं, तो ‘M’ जैसी आकृति उभर कर आती है. ये निशान दाएं या बाएं किसी भी हाथ में हो सकता है. समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि ये निशान जिन लोगों के हाथ में होता है उन पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है.
इस उम्र के बाद होता है भाग्य उदय
हस्तरेखा के जानकारों के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में ‘M’ का निशान बनता है, उनका वास्तविक भाग्य उदय 35 साल की उम्र के बाद होता है. इनका शुरुआत जीवन संघर्षों से भरा हुआ होता है, लेकिन 35 साल की उम्र पार करते ही इनको जीवन में धन, वैभव और शोहरत मिलनी शुरू हो जाती है. इस उम्र में ये अद्भुत फैसले लेते हैं. इनके फैसले ही इन्हें जीवन में सफलता दिलाते हैं. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में ‘M’ निशान के साथ सूर्य पर्वत (अनामिका उंगली के नीचे का हिस्सा) उठा हुआ होता है, तो उसको प्रशासनिक सेवाओं या उच्च सरकारी पदों पर सफलता मिलती है.
‘M’ निशान वालों की खासियत
जिन लोगों की हथेली में ‘M’ निशान होता है वो जन्म से ही लीडर होते हैं. ये सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं. ये मुश्किल हालातों में जरा भी नहीं घबराते. ऐसे लोग बड़े तेज और बुद्धिमान होते हैं. ये लोग सफल राजनीतिज्ञ और रणनीतिकार बनते हैं. ये लोग दूसरों के मन की बात जल्द भांप लेते हैं. इन लोगों का कला, साहित्य और लेखन की दुनिया में बड़ा नाम होता है. इन लोगों पर प्यार और संबंधों के मामले में आंख बंद करके यकीन किया जा सकता है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी बड़ा सुखसमय रहता है.
ये भी पढ़ें: Yashoda Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी यशोदा जंयती? जान लें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.






