
फाइल फोटो.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसके लिए स्कूल लॉगिन डिटेल की जरूरत होगी. स्कूल प्रशासन पोर्टल पर लॉगिन कर छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उन्हें उपलब्ध कराएगा. नियमित छात्रों के साथ-साथ प्राइवेट उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं, जिससे सभी परीक्षार्थी समय पर अपना कार्ड प्राप्त कर सकें. इस बार बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी.
डिटेल जरूर करें चेक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र उसमें दर्ज जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, विषय, एग्जाम सेंटर और फोटो आदि को ध्यान से चेक कर लें. अगर किसी भी तरह की गलती दिखाई दे तो देर न करें और तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें. समय रहते करेक्शन करवाना जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो.
बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को एग्जाम हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए छात्र परीक्षा वाले दिन अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी जरूर साथ रखें.
इन तारीखों में होंगी परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी. वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी. पूरा परीक्षा शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है.
शिफ्ट और समय
10वीं-12वीं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी. परीक्षा का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक तय किया गया है. मूकबधिर छात्रों को नियमानुसार एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा. छात्रों को सलाह है कि वो परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.
और पढ़ें: BPSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, जुलाई में होगा CCE; जानें दूसरे एग्जाम्स की डेट्स






