आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और पहले सीजन से ही इस लीग का विवादों से पुराना नाता रहा है। मौजूदा 19वें सीजन में भी अभी तक दो बड़े विवाद सामने आ चुके हैं और दोनों राजस्थान रॉयल्स से भी जुड़े हैं। सिर्फ आईपीएल ही नहीं राजस्थान की फ्रेंचाइजी भी विवादों से लगातार घिरी रही है। उसी कड़ी में ताजा मामला आया था । रियान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट से धूम्रपान करते दिखे थे। इस पर बवाल जारी है।

ऐसे ही कई बड़े विवाद आईपीएल के पिछले 18 सीजन में देखने को मिले हैं। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान का भी नाम है। शाहरुख पर सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ हिंसा के लिए वानखेड़े में बैन लगा वहीं एक बार मैदान पर स्मोकिंग के लिए उन्होंने 100 रुपये का जुर्माना भी भरा। ऐसे कई मामले हैं जिनके बारे में एक-एक करके आपको बताते हैं:-
IPL के 18 साल में हुए 10 बड़े विवाद
1- हरभजन-श्रीसंत थप्पड़कांड
आईपीएल के पहले सीजन में ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मैच के बाद हरभजन सिंह झल्लाए हुए थे और उन्होंने श्रीसंत के थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। आज भी इस कांड की गूंज है। मौजूदा समय में भी इस मामले पर जारी है। हालांक, कुछ समय पहले सुलह हो गई थी लेकिन फिर से इस मामले पर ललित मोदी के वीडियो शेयर करने के बाद विवाद खड़ा हो चुका है।
2- शाहरुख खान पर वानखेड़े में लगा बैन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और केकेआर के मालिक शाहरुख खान के ऊपर वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री से बैन लग गया था। 2012 में उनके ऊपर सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथापाई करने के आरोप लगे थे। उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने दोषी पाया था और वानखेड़े स्टेडियम में उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया। इस पर शाहरुख ने बताया भी था कि उनके परिवार के कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे और गार्ड ने सीटी बजाकर कुछ कहा जिसे शाहरुख ने भद्दी टिप्पणी समझा था। इसके बाद उन्होंने आपा खोया और गार्ड को मारने दौड़े थे।
3- शाहरुख खान ने भरा 100 रुपये जुर्माना
वानखेड़े विवाद के बाद साल 2012 में एक बार फिर शाहरुख खान ने सुर्खियां बटोरीं जब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरआर और केकेआर मैच के दौरान वह धूम्रपान करते दिखे। इसके बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर शाहरुख को नहीं रोकने के लिए स्मोकिंग ऐक्ट के तहत 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद शाहरुख खान ने भी इसका आधा 100 रुपये का जुर्माना भरा था। फिर 2024 में ईडेन गार्डेन्स में भी शाहरुख सिगरेट पीते नजर आए थे।
4- स्पॉट फिक्सिंग
आईपीएल का सबसे काला दौर था 2013 का जब एस. श्रीसंत, अजीत चंडीला, अंकित चव्हाण के ऊपर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स व राजस्थान रॉयल्स के कई बड़े नाम भी इसमें शामिल थे।
5- सीएसके और राजस्थान पर बैन
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के कई बड़े अधिकारियों का हाथ स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था। इसके बाद दोनों फ्रेंचाइजी के ऊपर 2016 व 2017 दो सीजन के लिए बैन लग गया था।
Khabar Monkey
6- राज कुंद्रा पर हुई कार्रवाई
स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा का भी हाथ सामने आया था। इसके बाद उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई हुई थी। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद 2015 में BCCI ने राज कुंद्रा पर क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
7- पोलार्ड ने स्टार्क की तरफ फेंका बल्ला
यह विवाद आईपीएल 2014 में सामने आया था। मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच था। आरसीबी की तरफ से मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे और कीरोन पोलार्ड पर बाउंसर से प्रहार कर रहे थे। फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अगली गेंद पर स्टार्क के सामने अचानक पोलार्ड क्रीज से हट गए लेकिन स्टार्क ने फिर भी जानबूझकर गेंद फेंक दी। इसके बाद झल्लाहट में पोलार्ड ने बल्ला स्टार्क की तरफ फेंक दिया। फिर यह मामला और गंभीर हुआ। हालांकि, बल्ला किसी के लगा नहीं।
8- विराट कोहली-गौतम गंभीर की लड़ाई
आईपीएल में प्रतिद्वंद्विता का लेवल इतना हाई होता है कि आपस में ही एक देश के खिलाड़ी भिड़ जाते हैं। ऐसा ही 2013 में हुआ जब गौतम गंभीर और विराट कोहली उस समय के दो बड़े क्रिकेटर आपस में भिड़ गए। यह मामला हुआ था बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में जब कोहली के आउट होने के बाद, गंभीर ने कुछ टिप्पणी की, जिस पर कोहली ने प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
फिर अंपायर्स और साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया था। इसके बाद 2023 में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में भी दोनों आमने-सामने आए थे और तब 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना दोनों पर लगा था।
9- RR के मैनेजर ने डगआउट में किया फोन का इस्तेमाल
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडरके दौरान विवादों में फंस गए डगआउट में बैठकर फोन चलाने के लिए। उनके पास वैभव सूर्यवंशी बैठे थे। इसके बाद यह मामला बहुत गर्माया और एक्शन भी रोमी पर लिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भष्टाचार रोधी साखा (ACSU) ने चेतावनी और 1 लाख रुपये के जुर्माने के साथ उन्हें बरी किया।
10- रियान पराग ने ड्रेसिंग रूम में पी ई-सिगरेट
ई-सिगरेट पहली चीज भारत में बैन है। वहीं रियान पराग ने टीम के ड्रेसिंग रूम में खुलेआम वेप का इस्तेमाल किया। इसके कारण उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन सिर्फ मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। हालांकि, इस मामले पर सजा के ऐलान के बाद भी विवाद जारी है। पराग को बस जुर्माने के तौर पर सजा देना काफी था या नहीं यह बहुत बड़ा डिबेट बन गया।
“मैं उसे कुछ भी कह सकता हूं”: जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को क्यों कहा था गैर-पेशेवर? RCB के खिलाड़ी ने दी सफाई
जितेश शर्मा ने एक पॉडकास्ट में वैभव सूर्यवंशी को गैर-पेशेवर (अनप्रोफेशनल) कहा था। इस पर आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह मेरे छोटे भाई जैसा है, मैं कुछ भी कह सकता।





