SportsViral

IPL 2026: बल्लेबाजों ने बनाया ‘टेबल टॉपर’, गेंदबाजी बढ़ा रही पंजाब की टेंशन, प्लेऑफ के लिए करना होगा ये काम

Punjab Kings vs Gujarat Titans Highlights: पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस और इस साल के टेबल टॉपर पंजाब किंग्स के मैच में आखिरी समय तक रोमांच बढ़ता गया। मैच के आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी, उसी समय बिहार के लाल 28 वर्षीय बांए हाथ के ऑलराउंडर अरशद खान ने टीम को जीत दिलाई। अरशद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस पर चौका जड़कर वाशिंगटन के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। पिछले हफ्ते भी पंजाब को राजस्थान के हाथों चंडीगढ़ में 6 विकेट से शिकस्त मिली थी और अब गुजरात ने भी पंजाब को 4 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत की।

IPL 2026: बल्लेबाजों ने बनाया ‘टेबल टॉपर’, गेंदबाजी बढ़ा रही पंजाब की टेंशन, प्लेऑफ के लिए करना होगा ये काम
IPL 2026: बल्लेबाजों ने बनाया ‘टेबल टॉपर’, गेंदबाजी बढ़ा रही पंजाब की टेंशन, प्लेऑफ के लिए करना होगा ये काम

पंजाब की इस हार ने टीम को टॉप टेबल की स्थिति को भी मुश्किल में डाल दिया। पंजाब किंग्स को अगला मैच हैदराबाद के साथ खेलना है। यह मैच भी पंजाब के लिए चुनौती भरा होने वाला है। उसके बाद धर्मशाला जैसे तेज पिच मानी जाने वाली पिच पर भी मैच होने हैं। ऐसे में अब आने वाले समय में टीम के प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।

पावर प्ले में जीत का ट्रेंड जारी

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कॉमेन्टेटर आकाश चोपड़ा स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री के दौरान बताते हैं कि इस टूर्नामेंट में 80 प्रतिशत मैच वही टीम ने जीता है, जो पावरप्ले जीता है। टूर्नामेंट की कहानी अब तक यही रही है। पंजाब की टीम ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 35 रन बनाए, जबकि गुजरात ने 1 विकेट खोकर 58 रन बनाए। पावरप्ले में जीत का ट्रेंड यहां भी जारी रहा। पंजाब किंग्स की पावर हिटर ओपनर जोड़ी शानदार हैं, लेकिन टीम की राह आसान नहीं रहने वाली हैं।

टॉप 10 में नहीं एक भी गेंदबाज

ओपनर्स और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बीच टीम की गेंदबाजी चिंताजनक है। टॉप 10 गेदबाजों में पंजाब का एक भी गंदबाज शामिल नहीं है। आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो 10 से ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पंजाब का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है। टीम के मुख्य अबतक 10 विकेट लेकर 10.4 की इकॉनमी के साथ 13वें नंबर पर बने हुए हैं।

Khabar Monkey

विजय कुमार 10.4 की इकॉनमी, 8 विकेट साथ 23वें नंबर पर तो, मार्को यानसन 6 विकेट लेकर 9.2 की इकोनामी के साथ 36वें नंबर पर हैं। यानी कि पंजाब किंग्स के बैटर्स अपनी बल्लेबाजी के दम पर अपने गेंदबाजों के खर्चीले होने पर लगातार पर्दा डालते रहे हैं।

बल्लेबाजों ने दिखाया दम

पंजाब के (9 मैच में 175 के स्ट्राइक रेट से 361 रन) और प्रियांश आर्या (8 मैच में 248 के स्ट्राइक रेट से 285 रन) के शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं। स्ट्राइक रेट के हिसाब से देखा जाए तो प्रियांश टॉप पर हैं, वहीं उनके साथी ओपनर प्रभसिमरन भी टॉप 20 में बने हुए हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply