Viral

Boss ने दिखाई धौंस, तो Gen Z कर्मचारी ने चैट में ही कर दी ‘बोलती बंद’; लोग बोले- भाई ने दिल जीत लिया – Khabar Monkey

Boss ने दिखाई धौंस, तो Gen Z कर्मचारी ने चैट में ही कर दी ‘बोलती बंद’; लोग बोले- भाई ने दिल जीत लिया – Khabar Monkey
Boss ने दिखाई धौंस, तो Gen Z कर्मचारी ने चैट में ही कर दी 'बोलती बंद'; लोग बोले- भाई ने दिल जीत लिया

सांकेतिक तस्वीरImage Credit source: Charday Penn/E+/Getty Images

आज की जनरेशन बोले तो Gen Z काम को लेकर अपने स्पष्ट नजरिए और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब एक युवा कर्मचारी ने सुबह-सुबह ऑफिस बुलाने की बॉस की जिद को आईना दिखा दिया. कर्मचारी ने पलटकर अपने बॉस को ऐसा जवाब दिया कि मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

दरअसल, एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को सुबह 7 बजे वर्चुअल मीटिंग के लिए साढ़े 6 बजे ऑफिस पहुंचने का सख्त आदेश दिया था. बॉस ने अपने मैसेज में लिखा कि ऑफिस न आना अनुशासनहीनता माना जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने पर सस्पेंशन भी हो सकता है. पहुंचते ही रिपोर्ट करें.

कर्मचारी का करारा जवाब

लेकिन बॉस की धमकी से डरने के बजाय एक Gen Z कर्मचारी ने जो तर्क दिया, उसने इंटरनेट की पब्लिक का दिल जीत लिया. जवाब में कर्मचारी ने लिखा, ठीक है, लेकिन यह स्पष्ट कर दूं कि मैं वर्चुअल मीटिंग के लिए शारीरिक रूप से ऑफिस नहीं आऊंगा. चूंकि, मीटिंग का फॉर्मेट वर्चु्अल है, इसलिए मैं ऑनलाइन ही मिलूंगा. मीटिंग में मौजूदगी के बजाय लोकेशन को लेकर सस्पेंशन की धमकी देना मुझे आपकी पावर का दुरुपयोग लगता है. मैं ऑनलाइन मौजूद हूं. ये भी पढ़ें: Viral Video: शीशे में खुद को देख ‘मंत्रमुग्ध’ हुई नागिन, किया गजब का डांस; देखें वीडियो

X (पहले ट्विटर) हैंडल @niilexis से वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लेक्सिस नाम के यूजर ने लिखा, ये वो हीरो हैं जिनकी हमें जरूरत थी. इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई है. नेटिजन्स का कहना है कि जब मीटिंग वर्चुअल थी, तो ऑफिस बुलाने का कोई मतलब नहीं बनता. कई लोगों ने इसे बॉसगिरी और आज के लचीले वर्क कल्चर के बीच की जंग बताया. एक यूजर ने कमेंट किया, कर्मचारी ने जिस आत्मविश्वास और शांत तरीके से अपनी बात रखी, वो काबिले तारीफ है. दूसरे ने कहा, भाई के जवाब ने दिल जीत लिया. ये भी पढ़ें: Viral Video: आधी रात को कब्रिस्तान से आया कॉल, जब फूड डिलीवरी बॉय पहुंचा तो जो हुआ देख फटी रह जाएंगी आंखें!

लोगों ने की कर्मचारी की तारीफ

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष पोस्ट में किए गए दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey