गर्मी के मौसम में शरीर में कई तरह की परेशानी शुरू हो जाती हैं। यह मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से काफी चुनौतियों भरा होता है। वातावरण का तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है और पाचन तंत्र अपेक्षाकृत कमजोर हो जाता है। ऐसे मौसम में अगर आप खाने पीने में किसी तरह की लापरवाही बरतते हैं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा से जानते हैं ऐसे खतरनाक फ़ूड कॉम्बिनेशन के बारे में जिसे खाना गर्मी के मौसम में हानिकारक हो सकता है।

आम और कटहल साथ में खाना
कटहल एक ऐसा फल है जो गर्म तासीर का होता है और आम भी प्राकृतिक रूप से गर्म होता है इसलिए इन दोनों को साथ में खाने से मना किया जाता है। जब आप आम और कटहल को एक साथ खाते हैं तो शरीर का तापमान बढ़ने की सम्भावना रहती है। इसके सेवन से आपको अपच, गैस या पेट से जुडी अन्य समस्या हो सकती है। इसके सेवन से आपके स्किन पर रैशेज भी हो सकते हैं या नाक से खून भी आ सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में ऐसे फलों को एक साथ खाने से मना किया जाता है।
Khabar Monkey
बिरयानी के बाद तरबूज खाना
बिरयानी बनाने में जिन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है वह स्वाभाविक रूप से बहुत ऑयली होती हैं। इसमें बहुत ज्यादा मसाले का भी इस्तेमाल होता है जो आपके लिए शरीर में गर्मी पैदा करने वाला हो सकता है। बिरयानी में गरम मसाला, लौंग, इलायची, तेज पत्ता, काली मिर्च जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल होता है, जिसकी तासीर बहुत गर्म होती है। वहीं तरबूज एक ऐसा फल है जो स्वाभाविक रूप से पानी से भरपूर होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है। आयुर्वेद में विपरीत प्रकृति के भोजन का सेवन करना वर्जित है इससे आपकी पाचन शक्ति पर नाकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए विशेषज्ञ बिरयानी के बाद तरबूज खाने से मना करते हैं। अगर आप इन दोनों का सेवन हाथ में करते हैं तो एसिडिटी, जी मचलना, पेट फूलना या ऐसी ही अन्य समस्या हो सकती है।
क्यों जरुरी है सही कॉम्बिनेशन में फ़ूड खाना
गर्मी के मौसम में आपकी पाचन शक्ति अपेक्षाकृत कमजोर हो जाती है और जब आप उस पर ज्यादा बल डालते हैं तो इसके विपरीत असर आपके शरीर पर दिखाई देने लगते हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन से आपके शरीर में विषाक्त पदाथों की मात्रा बढ़ सकती है। इसकी वजह से आपको कई तरह की समस्या हो सकती है जैसे स्किन सम्बंधित रोग, पेट की समस्या, अपच, उलटी, या डायरिया, आदि।
ऐसे में क्या करना चाहिए
- गर्मी के मौसम में हल्का खाना खाएं जिसे आप आसानी से पचा सकते हैं। बासी खाना न खाएं।
- अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा पानी और फ्रेश फ्रूट्स को शामिल करें।
- हर आहार के बीच थोड़ा समयांतराल रखें
- खाने के तुरंत बाद पानी न पियें बल्कि भोजन के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
- एक बार अधिक भोजन न करें
- फ़ूड कॉम्बिनेशन बनाने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें।





