Entertainment

Bigg Boss OTT फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ का टूटा घर? पति पर लगाया बेवफाई का आरोप, रोते हुए बोलीं- ‘सबूत मेरे पास भी है’

Bigg Boss OTT फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ का टूटा घर? पति पर लगाया बेवफाई का आरोप, रोते हुए बोलीं- ‘सबूत मेरे पास भी है’
Bigg Boss OTT फेम 'वड़ा पाव गर्ल' का टूटा घर? पति पर लगाया बेवफाई का आरोप, रोते हुए बोलीं- 'सबूत मेरे पास भी है'

वड़ा पाव गर्ल का खुलासाImage Credit source: सोशल मीडिया

‘Vada Pav Girl’ Controversy: दिल्ली की सड़कों पर मुंबई का वड़ा पाव बेचते हुए ‘बिग बॉस ओटीटी’ के मंच तक पहुंचने वाली चंद्रिका दीक्षित को दुनिया ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जानती है. इस वक्त चंद्रिका अपनी निजी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली चंद्रिका ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए हैं. चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखेबाजी का संगीन आरोप लगाया है. इस वीडियो में उन्होंने अपने पति की फोटोज और चैट भी शेयर की है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में चंद्रिका फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनके घर का माहौल पिछले दो महीनों से काफी खराब है. वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, “दुनिया को क्या दिखाना है? हमारे लड़ाई-झगड़े? मैं दो महीने से चुप थी, कुछ नहीं बोल रही थी. मैं काम कर रही हूं, घर और बच्चा संभाल रही हूं और आप ये सब कर रहे हैं? जो लड़की दिन-रात आपके आगे-पीछे घूमती थी, उसका क्या? मेरा प्यार क्या? मेरे दिमाग की नसें फट रही हैं.”

सबूत के साथ लगाया इल्जाम

चंद्रिका ने सिर्फ वीडियो में रोकर अपना दुख नहीं जताया, बल्कि अपने पति को खुली चुनौती भी दे दी है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘सबूत मेरे पास भी है’. उनके इस एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर चंद्रिका के पास पति के खिलाफ कौनसे ऐसे ठोस सबूत हैं, जो वो सही वक्त आने पर दुनिया के सामने ला सकती हैं.

युगम ने बरती चुप्पी

जहां सोशल मीडिया पर लोग चंद्रिका की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं, वहीं पति युगम गेरा की तरफ से अब तक कोई सफाई या बयान सामने नहीं आया है. फैंस लगातार युगम से जवाब मांग रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर इस हंसते-खेलते परिवार में यह दरार कैसे आई.

संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित तब वायरल हुई थीं जब वो दिल्ली की सड़कों पर स्टाइलिश अंदाज में वड़ा पाव बेचती नजर आई थीं. उनकी लोकप्रियता उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी‘ तक ले गई. अपनी मेहनत से पहचान बनाने वाली चंद्रिका का इस तरह टूटना उनके चाहने वालों के लिए काफी दुखद है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey