Entertainment

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, पांचों आरोपियों ने उगला राज, शुभम लोनकर ने रची थी फंडिंग की साजिश

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, पांचों आरोपियों ने उगला राज, शुभम लोनकर ने रची थी फंडिंग की साजिश


बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन लोगों द्वारा देर रात करीब 12: 45 मिनट पर जुहू में स्थित 9 मंजिला इमारत की पहले फ्लोर पर फायरिंग की गई थी. इस दौरान हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बिल्डिंग में मौजूद जिम के शीशे में जा फंसी. वहीं इस घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग द्वारा ली गई, जिसका धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट में गैंग ने धमकी देते हुए कहा कि ये सिर्फ एक ट्रेलर था अगली बार गोली बेडरूम में चलेगी.

कैसे रची साजिश?
बिश्नोई गैंग के इस पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच एक्टिव मोड में आ गई और गिरफ्तार किए गए 5 लोगों से कड़ी पूछताछ की. इस पूछताछ में उन्होंने कबूला कि शुभम लोनकर ने इस साजिश में अहम भूमिका निभाई है. शुभम लोनकर ने ही हमलावरों के लिए फंडिंग की और पैसे से स्कूटर का इंतजाम किया गया. वहीं रोहित शेट्टी के बयान को दर्ज करने के बाद पुलिस इस घटना की कई नए एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस ने मामले से जुड़ी नई अपडेट देते हुए बताया कि हमलावर बाइक से जुहू इलाके में आ पहुंचा. रोहित शेट्टी के घर से थोड़ी दूर पर बाइक खड़ी करने के बाद पैदल चलकर उनकी बिल्डिंग की ओर पहुंचा. थोड़ी देर इंतजार करने के बाद हमलावर ने घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग करना शुरू कर दिया और फिर भाग गया.

ऑटो ड्राइवर ने दिया बयान
खबरों की मानें तो, रोहित शेट्टी के घर के बाहर हमला करने वालों ने वारदात वाली जगह के पास एक ऑटो ड्राइवर से बात की थी. इस ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को हमलावरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने उससे पूछा था कि कल्याण चलोगे? तो ड्राइवर ने कहा, ‘कल्याण दूर है, मैं आपको जुहू के नजदीक वाले स्टेशन पर छोड़ सकता हूं.’ पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के इस बयान को दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाके में सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है.

सलमान खान -रोहित शेट्टी का केस एक?
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग और रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग में कई एक जैसी चीजें देखने को मिली हैं. वहीं दोनों केस के मोड ऑपरेंडी एक जैसे नजर आते हैं. फिलहाल इस केस को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम देख रही है और इस घटना की जांच में आगे की जानकारी को इकट्ठा कर रही हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey