
सांकेतिक तस्वीरImage Credit source: ra-photos/E+/Getty Images
चीन के ग्वांगडोंग (Guangdong) से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं. गुईझोऊ के रहने वाले किआओ नाम के एक शख्स ने पुरानी सिम कार्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक कचरे (E-Waste) से करीब 191 ग्राम सोना (Man Extracted Gold From Old SIM Cards) निकालकर सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उसे अब अल्केमिस्ट (Alchemist) बुला रहे हैं.
किआओ ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने दिखाया है कि कैसे 2 टन ई-कचरे को रिफाइन करके उसने उसमें से शुद्ध सोना निकाला. इसके लिए किआओ ने केमिकल रिएक्शन, हीटिंग और फिल्टरेशन जैसी जटिल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, किआओ को ई-कचरे से 191 ग्राम सोना मिला, जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख युआन (यानी लगभग 27 लाख रुपये) है. जाहिर है, अब आप सोच रहे होंगे कि क्या वाकई सिम कार्ड में सोना होता है, तो इसका जवाब हां है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सामान्य सिम कार्ड में आमतौर पर 0.001 ग्राम से भी कम सोना होता है. यह गोल्ड प्लेटिंग सिम कार्ड को जंग लगने से बचाने और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए की जाती है. ये भी पढ़ें: Viral Video: वंदे भारत का ये वीडियो देखा क्या? महिला के ‘चप्पल’ वाली रील ने काटा बवाल
चेतावनी: ऐसा बिल्कुल भी न करें!
किआओ ने साफ तौर पर यह चेतावनी दी है कि यह काम जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं. चीन और भारत समेत कई देशों में ई-वेस्ट से बिना लाइसेंस धातु निकालना अवैध है. इसके लिए सर्टिफिकेशन की जरूरत होती है. वहीं, सोना निकालने के लिए जिन केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, वे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद खतरनाक हैं.ये भी पढ़ें: Viral Video: हवा में दो बाज में हुई ऐसी भयंकर लड़ाई, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें!
आपको जानकर हैरानी होगी कि किआओ का वीडियो वायरल होते ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर पुरानी सिम कार्ड्स की डिमांड अचानक से बढ़ गई है. इसे गोल्ड रिफाइनिंग किट के नाम पर औने-पौने दामों पर बेचा जा रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना ट्रेनिंग के यह काम करना पैसे और सेहत दोनों की बर्बादी है.






