Viral

Viral Video: वंदे भारत का ये वीडियो देखा क्या? महिला के ‘चप्पल’ वाली रील ने काटा बवाल – Khabar Monkey

Viral Video: वंदे भारत का ये वीडियो देखा क्या? महिला के ‘चप्पल’ वाली रील ने काटा बवाल – Khabar Monkey
Viral Video: वंदे भारत का ये वीडियो देखा क्या? महिला के 'चप्पल' वाली रील ने काटा बवाल

महिला ने सीट पर रख दी चप्पलImage Credit source: X/@sarviind

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वंदे भारत (Vande Bharat) के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला किसी खराबी या खाने का नहीं, बल्कि एक जोड़ी चप्पल का है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. दरअसल, एक महिला पैसेंजर ने अपनी रील के जरिए रेलवे सिस्टम और सफर के खर्च पर ऐसा तंज कसा कि नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं.

कहानी कुछ यूं है कि एक महिला अपने पति और दुधमुंहे बच्चे के साथ वंदे भारत में सफर कर रही थी. दिलचस्प बात ये है कि महिला ने अपने बच्चे के लिए भी करीब 1500 रुपये खर्च करके एक पूरी सीट बुक की थी. लेकिन पूरे सफर के दौरान बच्चा सीट पर बैठने के बजाय मां-बाप की गोद में ही सोता रहा.

महिला ने इसी स्थिति पर एक मजाकिया रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसने वायरल होते ही हंगामा मचा दिया. वीडियो में महिला कहती है, जिस सीट के लिए हमने भारी-भरकम किराया चुकाया, उस पर मेरा बच्चा नहीं बल्कि 100 रुपये वाली चप्पल आराम फरमा रही है. महिला ने तंज कसा, चप्पलें बड़े प्रीमियम अंदाज में सफर का आनंद ले रही हैं. ये भी पढ़ें:Viral Video: हवा में दो बाज में हुई ऐसी भयंकर लड़ाई, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें!

लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में ‘महाभारत’ छिड़ गई. कुछ नेटिजन्स ने इसे हल्के-फुल्के मनोरंजन के तौर पर लिया, तो कुछ लोगों ने इसे ‘अनावश्यक कंटेंट’ और सिर्फ ‘व्यूज बटोरने का जरिया’ बताया.

एक यूजर ने कमेंट किया, चप्पल की तो किस्मत चमक गई. दूसरे ने कहा, 5 साल से छोटे बच्चे के लिए सीट लेना पूरी तरह से मां-बाप का अपना फैसला होता है. ऐसे में सिस्टम पर तंज करना बेमानी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, एक तो सीट पर चप्पल रख दी, और बड़े शान से रील में शोबाजी कर रही है. एक और यूजर ने कमेंट किया, बेवकूफी खुद ने की, और दोष रेलवे को दे रही हैं.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey