
देश में मौसम का मिजाज हर दो दिन में बदलता दिख रहा है। इस मौसम के लगातार बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस बीच आईएमडी ने एक बार फिर से उत्तर भारत के 7 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के बाद अब ठंड का सितम 14 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीं, 21 जिलों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। तो चलिए देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा…
उत्तर भारत के 7 राज्यों भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 2 फरवरी और 3 फरवरी को लेकर उत्तर भारत के 7 राज्यों के अलावा अन्य 2 राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी कहें तो कुल 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।
2 फरवरी से 3 फरवरी के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होगी। वहीं,2 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज, बिजली के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
देश के 21 जिलों में शीतलहर करेगी परेशान
मौसम विभाग के मुताबिक 21 जिलों में सुबह से समय ठंड बढ़ेगी। बिहार के सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में सुबह के समय 10 डिग्री से नीचे तापमान रहेगा और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा यूपी के प्रयागराज, इटावा, बस्ती, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और कानपुर हैं। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हिमाचल के किन्नौर, शिमला कुल्लू और शिमला में भी सुबह के समय तेज हवा चलेगी।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 2 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे तापमान गिर सकता है। वहीं, कुछ खुले इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे भी रहेंगे। मौसम के उठा-पटक के चलते स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल यानी 2 फरवरी को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर शामिल हैं। इस बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जिसके चलते इन जिलों में ठंड एक बार फिर से बढ़ जाएगी। लोगों को इस दौरान काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आईएमडी के मुताबिक फिलहाल सर्दी से 14 फरवरी तक राहत नहीं मिलने वाली है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 2 फरवरी को बिहार में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। 5 फरवरी तक मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि, सुबह के समय पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, कल पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में झारखंड में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 14 फरवरी तक ठंड का असर ज्यादा रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, कोडरमा में सुबह के दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 2 फरवरी और 3 फरवरी को तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्र प्रयाग शामिल हैं। यहां बारिश होने के चलते तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं कल मसूरी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कल यानी 2 फरवरी को अधिकांश जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे रहेंगे उनमें अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, बरनाला, मनसा, बठिंडा और संगरूर जिले शामिल हैं। इसलिए सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। इतना ही नहीं, सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
शहर अधिकतम तापमान (2 फरवरी) न्यूनतम तापमान (2 फरवरी)
दिल्ली 22°C 09°C
मुंबई 29°C 24°C
कोलकाता 27°C 17°C
चेन्नई 28°C 24°C
लखनऊ 25°C 14°C
पटना 24°C 13°C
रांची 25°C 12°C
भोपाल 26°C 15°C
जयपुर 22°C 13°C
शिमला 17°C 05°C
नैनीताल 19°C 08°C
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 2 फरवरी और 3 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी ने 2 फरवरी को मंडी, सोलन समेत अधिकांश जिलों में बादल घिरने की चेतावनी जारी की है जबकि, 3 फरवरी को शिमला, कुल्लू, चंबा में बारिश की बहुत अधिक संभावना है। मनाली का अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 2 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की अधिक संभावना है उनमें जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, उधमपुर, मीरपुर, राजौरी, कठुआ, किश्तवार जिले शामिल हैं। यहां बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की पूरी संभावना है। श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 2 फरवरी को राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें टोंक, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, बारां और सिरोही शामिल हैं। यहां 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है। वहीं, कल जयपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के नए अनुमान के मुताबिक कल यानी 2 फरवरी को पूरे राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 3 फरवरी को कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। छतरपुर, रीवा, शहडोल, पंचमढ़ी, दतिया में तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे सुबह के समय ठंड बढ़ी रहेगी और ठंड हवा भी चलेगी।






