Viral

Viral Video: ‘कच्ची कली’ गाने पर बच्ची ने किया धमाकेदार डांस, दिखाए गजब के लटके-झटके – Khabar Monkey

Viral Video: ‘कच्ची कली’ गाने पर बच्ची ने किया धमाकेदार डांस, दिखाए गजब के लटके-झटके – Khabar Monkey
Viral Video: 'कच्ची कली' गाने पर बच्ची ने किया धमाकेदार डांस, दिखाए गजब के लटके-झटके

बच्ची ने अपनी अदाओं से जीता दिलImage Credit source: Instagram/pranjalbhaliya

सोशल मीडिया पर आजकल डांस वाले वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं, जो कभी लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं तो कभी दिल खुश कर देते हैं. आपने भी ऐसे तमाम वीडियोज देखे होंगे, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची ‘कच्ची कली’ गाने पर मासूमियत और पूरे जोश के सा डांस करती नजर आती है. उसकी एनर्जी, आत्मविश्वास और बेफिक्र अंदाज में डांस ने हर किसी का दिल जीत लिया है.

वीडियो की शुरुआत एक रोड से होती है, जहां बीच रोड पर बच्ची डीजे की धुन पर डांस करती नजर आती है और उसे देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ भी देखने को मिलती है. जैसे ही ‘कच्ची कली’ गाना शुरू होता , बच्ची के हाथ-पांव अपने आप थिरकने लगते हैं. इतनी छोटी सी उम्र में उसने क्या गजब की एनर्जी दिखाई और लटके-झटके और एक्सप्रेशन्स से तो लोगों को हैरान भी किया है और सबको खुश भी कर दिया. बच्ची का ये धमाकेदार डांस दिखाता है कि टैलेंट सच में उम्र का मोहताज नहीं होता बल्कि अच्छा करने का जुनून तो हर उम्र के लोगों में अपने आप आ ही जाता है.

ये भी पढ़ें: Bahara गाने पर गांव की लड़की ने किया शानदार डांस, एक्सप्रेशन्स और अदाओं से जीत लिया दिल

करोड़ों बार देखा जा चुका वीडियो

इस शानदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर pranjalbhaliya नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 13 मिलियन यानी 1.3 करोड़ बार देखा जा चुका है, जबकि 7 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘भगवान इस बच्ची को सबकी नजरों से सलामत रखें’, तो किसी ने कहा कि ‘बच्ची ने मजबूर कर दिया पूरा डांस देखने को’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘बच्ची का कॉन्फिडेंस और डांस दोनों अच्छे हैं’, तो दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘बहुत अच्छा टैलेंट है इस बच्चे में. सुपर डुपर डांस किया है दिल खोल के’.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey