Entertainment

The 50: पहले ही दिन छिड़ा ‘महायुद्ध’! करण पटेल ने दी हड्डियां तोड़ने की धमकी, हिमेश के गानों पर जमकर हुआ कलेश

The 50: पहले ही दिन छिड़ा ‘महायुद्ध’! करण पटेल ने दी हड्डियां तोड़ने की धमकी, हिमेश के गानों पर जमकर हुआ कलेश
The 50: पहले ही दिन छिड़ा 'महायुद्ध'! करण पटेल ने दी हड्डियां तोड़ने की धमकी, हिमेश के गानों पर जमकर हुआ कलेश

रियलिटी शो ‘The 50’ का शॉकिंग आगाज़Image Credit source: सोशल मीडिया

The 50 Launch Episode: रियलिटी शो की दुनिया में एक नया धमाका हो चुका है. कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘द 50’ का ग्रैंड प्रीमियर उम्मीद से कहीं ज्यादा धमाकेदार रहा. जहां एक तरफ हिमेश रेशमिया की सुरीली आवाज ने समां बांधा, वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसी ‘नफरत’ देखने को मिली कि शो के पहले ही दिन हड्डियां तोड़ने तक की नौबत आ गई. इस नए रियलिटी शो की शुरुआत बेहद म्यूजिकल रही. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने अपने सुपरहिट गानों के साथ शो में एंट्री की.

कंटेस्टेंट्स अभी हिमेश की धुनों पर थिरक ही रहे थे कि शो के मिस्ट्री मास्टर ‘लायन’ ने खेल का पासा पलट दिया. दरअसल हिमेश को एक खास टास्क के लिए आमंत्रित किया गया, जिसने मस्ती भरे माहौल को अचानक तनाव में बदल दिया.

करण पटेल VS सिद्धार्थ भारद्वाज

‘द 50’ के प्रीमियर एपिसोड की सबसे बड़ी हाईलाइट रही करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच हुई लड़ाई. टास्क के दौरान जब सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जीत के लिए भाग रहे थे, तभी सिद्धार्थ का धक्का करण पटेल को लग गया. बस फिर क्या था, टीवी के ‘एंग्री यंग मैन’ करण का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. करण ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, “अगली बार बीच में आए तो तुम्हारी हड्डियां तोड़ दूंगा.” इस धमकी को सुनकर सिद्धार्थ भी चुप नहीं रहे. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “तू होता कौन है मेरी हड्डियां तोड़ने वाला? मुझसे ऐसे बात करने की हिम्मत कैसे हुई?” दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बाकी घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ा.

प्रिंस नरूला ने संभाला मोर्चा

जब गाली-गलौज और झगड़ा हद से ज्यादा बढ़ने लगा, तब रियलिटी शो किंग प्रिंस नरूला बीच में आए. प्रिंस ने सिद्धार्थ को शांत कराते हुए कहा, “गाली मत दो, यहां लड़कियां भी हैं. मेरी पत्नी (युविका चौधरी) भी यहीं है, गाली देने का कोई मतलब नहीं है, प्लीज रुक जाओ.” हालांकि, प्रिंस के समझाने के बाद भी करण पटेल काफी देर तक सिद्धार्थ के बर्ताव पर सवाल उठाते नजर आए.

इमोशनल हुईं ‘कोमोलिका’ उर्वशी ढोलकिया

टास्क के दौरान एक ऐसा पल भी आया जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया टास्क करते समय कई बार लड़खड़ाईं और गिरीं. चोट लगने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और टास्क पूरा किया. उर्वशी के इस जज्बे को देख सभी कंटेस्टेंट्स ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया. साथी कंटेस्टेंट्स का ये सपोर्ट देखकर उर्वशी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने कहा, “उस पल में सबका मुझे मोटिवेट करना वाकई बहुत इमोशनल था.”

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey