Politics

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों के भीतर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यही वजह है कि भूकंप को लेकर लोगों के भीतर डर बढ़ता जा रहा है. अब जम्मू-कश्मीर से भूकंप को लेकर खबर सामने आई है. इसके मुला बिक सोमवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि भूकंप घाटी के क्षेत्र में आया है.

कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

कितनी रही भूकंप की तीव्रता

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सुबह-सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई है. ये भूकंप 2 फरवरी 2026 को तड़के 5 बजकर 35 मिनट पर आया था. इस भूकंप का केंद्र प्रदेश के हंजीवेरा में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था. इस भूकंप के कारण अब तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.

कश्मीर में इस समय भीषण ठंड

जम्मू-कश्मीर में इस समय भीषण ठंड का कहर भी देखने को मिल रहा है. इसके अलावा कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है. ऐसे में इस भूकंप ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में लोगों को तड़के सुबह घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है…

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey