Viral

Viral Video: स्कूल फ्रेंड बना पिज्जा डिलीवरी बॉय तो लड़की ने सरेआम उड़ाया मजाक, वीडियो देख भड़के लोग – Khabar Monkey

Viral Video: स्कूल फ्रेंड बना पिज्जा डिलीवरी बॉय तो लड़की ने सरेआम उड़ाया मजाक, वीडियो देख भड़के लोग – Khabar Monkey
Viral Video: स्कूल फ्रेंड बना पिज्जा डिलीवरी बॉय तो लड़की ने सरेआम उड़ाया मजाक, वीडियो देख भड़के लोग

लड़की द्वारा मजाक उड़ाए जाने के दौरान उसका स्कूल फ्रेंडImage Credit source: X/@gharkekalesh

Viral Video: सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. मामला दोस्ती और गरिमा से जुड़ा है. अक्सर स्कूल के दोस्त जब मिलते हैं, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो में एक लड़की ने अपने पुराने क्लासमेट को पिज्जा डिलीवरी बॉय (Pizza Delivery Boy) के रूप में देखकर उसका हौसला बढ़ाने के बजाय बीच सड़क उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. 35 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद नेटिजन्स काफी भड़के हुए हैं, और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में डोमिनोज का एक डिलीवरी बॉय नजर आ रहा है. तभी उसकी मुलाकात अपनी एक पुरानी स्कूल की दोस्त से होती है. फिर क्या था? लड़की तुरंत अपना फोन निकालकर कैमरा ऑन करती है, और वीडियो बनाते हुए लड़के की खिल्ली उड़ाना शुरू कर देती है.

वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है, यह मेरा स्कूल फ्रेंड है. हमें पढ़ने के लिए मोटिवेट करता था. आज 30 साल का हो गया है, और डोमिनोज में डिलीवरी बॉय है. इसके बाद वह लड़के से पूछती है, कैसा लग रहा है डिलीवरी बॉय बनकर? फिर उसकी शादी को लेकर भी टिप्पणी करती है. इस दौरान लड़का पूरी विनम्रता के साथ मुस्कुराते हुए जवाब देता रहा वह ठीक है. अंत में लड़की कहती है कि वह यह वीडियो सबको भेजने वाली है. ये भी पढ़ें:Viral Video: व्यूज का लालच या बेशर्मी की हद? वायरल होने के लिए लड़कियों ने कैब ड्राइवर के साथ की ऐसी हरकत

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

X (पूर्व में ट्विटर) @gharkekalesh हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स काफी भड़के हुए हैं, और लड़की के बर्ताव को असंवेदनशील बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि ईमानदारी की कमाई कभी छोटी नहीं होती. ये भी पढ़ें: Viral Video: माधुरी दीक्षित के गाने पर विदेशी ने बनाया ऐसा वीडियो, पब्लिक बोली- फिरंगी ने दिल जीत लिया

एक यूजर ने कमेंट किया, आपने दोस्त की मजबूरी को भी कंटेंट बना दिया. दूसरे ने कहा, वह मेहनत कर रहा है, तो वह भी सम्मान का हकदार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, लड़के की मुस्कान उसका स्ट्रगल बयान कर रही है. हालांकि, कई नेटिजन्स का यह भी मानना है कि यह दोस्तों के बीच हंसी-मजाक भी हो सकती है. लेकिन ज्यादातर लोग लड़की के बर्ताव पर भड़के हुए हैं.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey