
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों ब्रेक पर हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिटमैन का बल्ला नहीं चला जिसके चलते वह रडार पर रहे. अब टी20 सीरीज के बीच उन्होंने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट किया है कि फैंस चक्कर में पड़ गए हैं. हिटमैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में गजब का सस्पेंस बना दिया है. उनकी स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी है.
इंस्टा पोस्ट से लिया था रिटायरमेंट
रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली ने इंस्टग्राम स्टोरी लगाकर ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. तब से दोनों की एक स्टोरी से फैंस टेंशन में आ जाते हैं. फिलहाल वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्टिव हैं और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 2027 वर्ल्ड कप तक दोनों की मौजूदगी हो सकती है. उसके बाद ही वह रिटायरमेंट का प्लान करेंगे. अब रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘न्यू रोल कमिंग, कल दोपहर बड़ा खुलासा होगा.’
पिछले साल लिया था संन्यास
रोहित शर्मा ने पिछले साल मई के महीने में टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था. कुछ ही दिन बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट करियर पर विराम लगा दिया. दोनों का संन्यास बड़ा मुद्दा साबित हुआ था. अब फैंस के जहन में एक ही सवाल है कि 30 जनवरी को ऐसा क्या आने वाला है जिसे लेकर रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है. फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रोहित शर्मा का एक प्रोमो वायरल है जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 पर बात की है.
क्या बोले रोहित?
रोहित ने वर्ल्ड कप प्रोमो में कहा, ‘इन्होंने हमारा 19 नवंबर खराब कर दिया था. इनके लिए एक अच्छा गिफ्ट बनता है. स्टार्क, कमिंस, हेजलवुड, मैक्सवेल, स्टोइनिस, जैम्पा, मेरा प्लान सभी को अटैक करने का था. एक तरफ हवा काफी तेज थी जिससे बैट टच होते ही गेंद जा रही थी. जब आप वाइड जाते हो तो आप सरवाइव करने को देखते हो, आप ये नहीं देखते कि बैटर आउट हो. मेरे लिए मैं आधी जंग वहीं पर जीत जाता हूं.’






