Viral

28 जनवरी को प्लेन क्रैश! 6 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी?

28 जनवरी को प्लेन क्रैश! 6 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी?

Ajit Pawar Plane Crash Prediction: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे ने पूरे देश को सन्न कर दिया है. इस दुखद घटना के बीच सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस ज्योतिषी ने 6 महीने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 28 जनवरी को विमान हादसा होगा. क्या यह महज संयोग है या ग्रहों का खेल? देखिए क्या है यह पूरी भविष्यवाणी.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत के बाद लोग सदमे में हैं. इसी बीच इंटरनेट पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक ज्योतिषी 28 जनवरी की तारीख को लेकर चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. हादसे के ठीक बाद ज्योतिषी ने खुद यह वीडियो दोबारा शेयर करते हुए दावा किया कि उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई है.

इस ज्योतिषी का नाम सुमिताचार्य महाराज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक साल पहले एक अखबार को दिए इंटरव्यू और कई पॉडकास्ट में उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि “28 जनवरी को प्लेन क्रैश होगा.” वे अपनी इस बात पर लगातार कायम थे और सोशल मीडिया पर बार-बार इसका जिक्र भी कर रहे थे.

वायरल वीडियो वाले बाबा का नाम सुमिताचार्य महाराज है. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल (sumitacharyajimaharaj) पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्‍होंने कई भव‍िष्‍यवाण‍ियां की हैं. अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने अपने पुराने वीडियो के स्क्रीनशॉट और क्लिप्स शेयर कर सबूत दिया है कि उन्होंने यह बात बहुत पहले कह दी थी.

सुमिताचार्य महाराज की भविष्यवाणी सिर्फ 28 जनवरी तक सीमित नहीं थी. उन्होंने लोगों को डराने वाली चेतावनी दी है. उनके मुताबिक, “28 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक विमान प्रवास न करें.” उन्होंने साफ सलाह दी है कि 27 फरवरी तक खतरा बना हुआ है, इसलिए हो सके तो अपनी फ्लाइट टिकट्स कैंसिल कर दें.

भले ही तारीख मैच हो गई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग इस दावे पर सवाल भी उठा रहे हैं. नेटिज़न्स ने पॉइंट आउट किया है कि सुमिताचार्य ने अपनी भविष्यवाणी में ‘उत्तर-पूर्व’ (North-East) दिशा का जिक्र किया था. जबकि बारामती (पुणे, महाराष्ट्र) उस दिशा में नहीं आता. इसलिए कई लोग इसे सिर्फ एक तुक्का या संयोग मान रहे हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसे वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जा सकता. यह खबर केवल वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई है. हमारा संस्थान (चैनल/वेबसाइट) इस तरह की किसी भी भविष्यवाणी या दावे की पुष्टि या समर्थन नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey