EntertainmentViral

‘जिस महिला से मेरी शादी होनी तय है…’, मुकेश खन्ना ने बताया 67 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल, बोले- प्यार सिर्फ एक बार होता है

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह कभी रणवीर सिंह को लेकर बात करते हैं, तो कभी ‘शक्तिमान’ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर अभिनेता सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल, इस बार उन्होंने एक इंटरव्यू में प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर अपनी राय दी है। साथ ही यह भी बताया की वह 67 साल की उम्र में भी सिंगल क्यों हैं और शादी को लेकर उनका प्लान क्या है।

‘जिस महिला से मेरी शादी होनी तय है…’, मुकेश खन्ना ने बताया 67 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल, बोले- प्यार सिर्फ एक बार होता है
‘जिस महिला से मेरी शादी होनी तय है…’, मुकेश खन्ना ने बताया 67 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल, बोले- प्यार सिर्फ एक बार होता है

‘द फिल्मी चर्चा’ के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि लोग अक्सर उनके सिंगल होने पर चर्चा करते हैं। उन्होंने प्यार और रिश्तों पर अपनी राय देते हुए कहा, “अगर आपकी शादी हो गई है, तो आप कमिटेड हैं। लोग कहते हैं कि एक महिला को पतिव्रता होना चाहिए। लेकिन क्या किसी ने कहा है कि एक पुरुष को भी पतिव्रता होना चाहिए? मैं कहता हूं कि दो आत्माएं मिली हैं। लेकिन लोग इस पर विश्वास नहीं करते… वे कहते हैं कि मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं और फिर भी इधर-उधर घूमते हैं, यह धोखा है।”

यह भी पढ़ें:

मुकेश खन्ना ने क्यों नहीं की शादी

मुकेश खन्ना ने अभी तक शादी क्यों नहीं की, इसके बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं अन्य लोगों से कहीं ज्यादा शादी में विश्वास रखता हूं। लोगों को लगता है कि अगर आप शादी नहीं करते, तो आप शादी में विश्वास नहीं रखते, लेकिन यह सच नहीं है। 

मैं शादी में विश्वास रखता हूं। पत्नी कोई ऐसे ही अचानक नहीं मिल जाती। वह किस्मत में लिखी होती है। अगर ऐसा होना होता, तो अब तक हो गया होता। जिस महिला से मेरी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद है। जब किस्मत हमें मिलाएगी, तो ऐसा हो जाएगा।”

मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि उम्र तो बस एक नंबर है। फिर उन्होंने प्यार के बारे में भी अपनी राय शेयर की और कहा, “प्यार सिर्फ एक बार होता है। बाकी सब तो बस आकर्षण या चाहत होती है। अगर आप किसी एक इंसान से आई लव यू कहते हैं और फिर किसी दूसरे के पास चले जाते हैं, तो आप एहसान फरामोश हैं।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply